दांतों में असहनीय दर्द के क्या है कारण,उपचार और परहेज ?

    Enquiry Form

    दांतों में दर्द से निजात दिलवाने में सहायक है रूट कैनाल ट्रीटमेंट !

    दांतों में अगर ज्यादा दर्द की समस्या है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करे बल्कि समय पर इसका उपचार करवा के इसके दर्द से निजात पाए।

    दांतों में दर्द की समस्या क्यों उत्पन होती है ?

    दांतों में दर्द की समस्या निम्न प्रकार से हो सकती है ;

    • दांत में दर्द तब शुरू होता है जब दांत की जड़ के आसपास की नसों में किसी तरह की समस्या उत्पन हो जाती है।

    • दांत दर्द दांतों की एक आम समस्या बन गई है, जो प्रभावित दांत में महसूस होती है। कुछ लोगों को दांत में दर्द झटके की तरह महसूस होता है तो कुछ लोगों को लगातार दर्द महसूस होता है।

    • जब कुछ ज्यादा ठंडा या गर्म चबाया जाता है, तो उसके ज्यादा ठंडे और गर्म होने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं।

    • दांतों की सफाई ना रखने, कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी दांतों में दर्द की समस्या उत्पन होती है।

    See also  Save Your Natural Tooth With Root Canal Therapy With Our Services

    दांतों में दर्द की समस्या अगर उत्पन हो गई है, तो बिना समय गवाए लुधियाना में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चुनाव करे।

    दांतों में दर्द की समस्या कितने प्रकार की होती है ?

    दांतों में दर्द की समस्या निम्न प्रकार से है ;

    • तेज और रुकरुक कर होने वाला दर्द ।

    • पुराना दांत दर्द।

    • खाते या चबाते समय दर्द होना।

    • पिछले जबड़े में दर्द का होना।

    दांतों में सड़न के कारण क्या है ?

    इसके सड़न के कारणों को हम निम्न में प्रस्तुत कर रहे है ;

    • दांतों की बाहरी परत का कमजोर होना।

    • मसूड़ों में या दांत के आसपास फोड़ा या संक्रमण का होना।

    • अकल दाढ़ में दर्द और सूजन का आ जाना।

    • अनुचित तरीके से ब्रश करना इत्यादि।

    See also  Fix Impaired Tooth With These Effective Dental Care Procedures

    दांतों को सड़न या दर्द से बचाने के परहेज क्या है ?

    यदि आप निम्न परहेज का उपयोग कर लेते है, तो आप दर्द से राहत पा सकते है ;

    • एस्पिरिन या अन्य दर्द निवारक दवाओं को सीधे अपने मसूड़ों पर लगाने से बचे। क्युकि ऐसी दवाएं मसूड़ों को जला सकती हैं।

    • प्रभावित क्षेत्रों को गर्म चीजों के संपर्क में लाने से बचे।

    • उपचार के दौरान मीठे खाद्य पदार्थों को सीमित करें या उनसे बचें।

    दांतों में सड़न की समस्या से निजात पाना चाहते है, तो लुधियाना में सबसे अच्छा डेंटिस्ट से संपर्क करे।

    उपचार क्या है, दांतों को दर्द से बचाने के ?

    • ज्यादातर मामलों में, दांत और जबड़े का दर्द एक ऐसी समस्या बन गई है। जिसका दंत चिकित्सक द्वारा ध्यान रखा जाता है।

    • कुछ मामलों में, डॉक्टर दर्द को नियंत्रित करने के लिए दांत के दर्दनाक क्षेत्र में इंजेक्शन लगाते है। और साथ ही सूजन की समस्या पर एंटीबायोटिक्स दवाइया भी देते है।

    • दंत चिकित्सक दांतों की अन्य प्रक्रियाओं जैसे खींचना, हिलाना आदि करके रोगी के दांतों की जांच कर सकता है। यदि दूध के दांत हैं, तो दंत चिकित्सक आमतौर पर दांत निकाल देते है। तो वही स्थायी दांतों के मामले में, दंत चिकित्सक आमतौर पर रूट कैनाल थेरेपी और क्राउन प्रक्रियाओं का उपयोग करते हैं।

    • यदि दांत दर्द के कारण दांत जबड़े से अलग है तो स्थिति के अनुसार इसका परिक्षण किया जाता है।

    See also  Enlist the 5 common myths about the root canal treatment

    यदि आप दांतों के दर्द से निजात पाने के लिए उपचार के बारे में सोच रहे है, तो लुधियाना डेंटल सेंटर का जरूर चुनाव करे।