दांतो को सड़न से निजात दिलवाने में जानें कैसे सहायक है, घरेलु उपचार ?

    Enquiry Form

    दांतों-की-कीटाणुओं-से-रक्षा-के-लिए-अपनाए-रूट-कैनाल-ट्रीटमेंट-!

    दांतों की सड़न (Tooth Cavity) लक्षण, इलाज, घरेलू उपचार: दांतों में सड़न की समस्या आज के समय में काफी गंभीर समस्या बन गई है। इसका असहनीय दर्द लोगो को पागल बना देता है। पर इस लेखन में इस दर्द से निजात कैसे पाए वो भी रोजाना घरेलु नुस्खों को अपनाकर इसके बारे में बात करेंगे 

    दांतों की सड़न (Tooth Cavity) की समस्या क्यों उत्पन होती है ?

    दांतों में  सड़न (Tooth Cavity) की समस्या कई वजह से हो सकती है, जिनमे से कुछ को हम निम्न में प्रस्तुत कर रहे है ;

    • दांतों में सड़न की वजह को अनुवांशिक कारण के साथ भी जोड़ा जाता है। 
    • अधिक मिठाई खाने वाले लोगों के मुँह में अधिक बैक्टीरिया जन्म लेते है। 
    • वही बैक्टीरिया एसिड का उत्पादन कर दांतों के इनामेल को नुकसान पहुंचाते हैं और नियमित रूप से दांतों की सफाई न करने से भी दांतों में सड़न की समस्या उत्पन होती है। 
    • जब हम कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें ज़्यादा खाते है, तो ये जाकर दांतों में चिपक जाते हैं और उस जगह पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिससे दांतों में सड़न की समस्या उत्पन होती है। 
    See also  Getting Ready for Your Child's First Dental Appointment.

    यदि आप दांतो में सड़न की समस्या से परेशान है तो लुधियाना में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चुनाव करे। 

    दांतों की सड़न (Tooth Cavity) के लक्षण क्या है ?

    दांतों में सड़न हमारे द्वारा की गई लापरवाही की वजह से होता है। जिसका खामियाजा हमे निम्न तरीके से झेलना पड़ता है ;

    • दांतों में ठंडा गर्म लगने पर तेज दर्द का होना। 
    • दांतों का रंग बदलना या इसमें कीड़े का लगना। 
    • रुक-रुक कर न सहन करने वाला दर्द इत्यादि।

    दांतो में सड़न के लक्षणों को देखने के बाद आप लुधियाना में सबसे अच्छा डेंटिस्ट का करे चुनाव। 

    दांतों की सड़न (Tooth Cavity) से बचाने के लिए किन बातो का रखे ध्यान ?

    दांतों को सड़न (Tooth Cavity) से बचाने के लिए हम निम्न बातो का ध्यान रख कर उनको सुरक्षित रख सकते है ;

    See also  Dental Health Tips for Infants and Children

    मीठा ना खाकर आप अपने दांतों की सुरक्षा कर सकते है।

    • बच्चों के दांतों को सुबह और शाम में जरूर साफ़ करें। 
    • फ़ास्ट फ़ूड की बजाए गाजर,खीरे को खाएं। 

    दांतों की सड़न (Tooth Cavity) से बचाने के घरेलु उपचार ?

    निम्न घरेलु उपचारो का इस्तेमाल कर आप अपने दांतो को सड़ने से बचा सकते है ;

    • नमक और अदरक को साथ पीसकर लगाने के अलावा हल्के गर्म पानी में नमक और पिसे हुए अदरक को मिलाएं और इस पानी से कुल्ला करें। इस तरह दांतों की सड़न के कोने-कोने तक यह पानी पहुंचेगा और सड़न भी खत्म होगी। 
    • लौंग एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो दांतों में दर्द, सड़न दोनों ही मामलों में फायदेमंद साबित होता है। लौंग के तेल को दांतों पर लगाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
    • नीम में एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ फाइबर भी मौजूद होता है, जो दांतो पर प्लाक जमने से रोकता है। दांतों की सड़न और दर्द को कम करने के लिए आप नीम के तेल या नीम के दातुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    See also  अकल दाढ़ के दर्द को कैसे मिटाए चुटकियों में ?

    घरेलु उपायों को अपनाने के साथ आप दांतों को सड़न से बचाने के लिए लुधियाना डेंटल सेंटर का भी चुनाव कर सकते है। साथ ही इस सेंटर में डॉक्टर आपको दांतों के दर्द से निजात भी दिलवाएगी और सड़न की समस्या का जड़ से खात्मा भी करेंगे। 

    निष्कर्ष :

    उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर आप अपने दांतों को सड़न की समस्या से बचा सकते है। उम्मीद करते है हम, कि आपके द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नो का उत्तर देने में हम सही साबित हुए होंगे।