दांतों में जमा प्लाक हो सकता है दिल की बीमारी के साथ कनेक्ट, जानिए जमे प्लाक को घर पर कैसे करे साफ़

    Enquiry Form

    जाने कैसे करे दांतों में जमे प्लाक का सफाया

    दांतों में जमा प्लाक सिर्फ आपके लुक को ही नहीं, बल्कि आपके हेल्थ पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है | कई स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ने इस समस्या को हृदय की बीमारी के साथ कनेक्ट मानते है | इसके अलावा कुछ स्टडीज के अनुसार यह सामने आया है की इस समस्या से अर्थराइटिस और पैंक्रियाटिक कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है | लेकिन क्या आपको यह पता है की आखिर यह प्लाक कैसे बनता है ? आइये जानते है दांतों की सफाई में लापरवाही बरतने से आपके हेल्थ को क्या खतरा हो सकता है :- 

     

    • शरीर के अंदर जा सकता है मुँह का बैक्टीरिया:- अधिकतर लोगों को यही मानना है कि दांतों की सफाई के लिए सिर्फ सुबह उठकर ब्रश कर लेना ही सीमित होता है, इस लापरवाही की वजह से उनके दांतों में प्लाक जमा होने लगता है | जिस वजह से उन्हें मसूड़ों में इन्फेक्शन, मुँह में से बदबू, दांत कमजोर होने की समस्या हो जाती है | इसके अलावा मसूड़ों में दर्द, दांतों में ठंडा-गरम महसूस होना, दांतों से खून का आना आदि इसके लक्षण होते है | एक्सपर्ट्स का तो यह तक मानना है की मुँह में मौजूद बैक्टीरिया ब्लड के साथ अंदर जाकर ब्लड सेल्स में इन्फ्लेमेशन को पैदा कर देती है | जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है | 
    See also  क्या मसूड़ों की बीमारी का इलाज के लिए गम सर्जरी होता है अंतिम विकल्प ?

     

    • दांतों में प्लाक कैसे जमता है :- दांतों में प्लाक का जमा होना बहुत सामान्य सी बात है, जो हर किसी के दांतों में जमा होता है | जमे पलक में बैक्टीरिया की कॉलोनी होती है, जो बचे हुए भोजन के कण और लार का मिश्रण होता है | हम जो भी भोजन सेवन करते है, उसमे मौजूद कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च को बैक्टीरिया अपना खाना बना लेती है, जिससे यह डिकम्पोज़ होकर चिपचिपी एसिड में तब्दील हो जाती है, जिसे प्लाक कहा जाता है | प्लाक का कोई भी रंग नहीं होता, लेकिन यदि आप अपने दांतों की सफाई अच्छे से नहीं करते है तो यह प्लाक टार्टर के रूप में जमा हो जाता है | इसके साफ़ करने के लिए ब्रश की नहीं बल्कि डेंटिस्ट्स से स्केलिंग करवानी पड़ती है | 
    See also  क्या दांतों में जमने वाली पस के इलाज में थोड़ी सी भी देरी बन सकती है कैंसर का कारण? डॉक्टर से जानें इसके बारे में! 

     

    • भोजन करने के बाद कुल्ला करना है फायदेमंद:- प्लाक से बचने का सिर्फ एक ही सबसे अच्छा तरीका है की अपने दांतों में प्लाक को पनपने का मौका न दे |  आप कुछ भी खाते हो खासकर मीठा खाने के बाद पानी से कुल्ला ज़रूर करे | सुबह उठकर और रात को सोने से पहले ब्रश ज़रूर करे, नहीं तो दांतों में फंसा भोजन का कण से रातभर में मुँह में संड़ांध पैदा करके बैक्टीरिया को फीड कर सकता है | 

     

    • प्लाक हटाने का घरेलू नुस्खा :- यदि आप अपनी जीभ को साफ़ रखते है तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ ही दांतों में फ्लॉस करना भी बेहद आवश्यक है | फ्लॉस की मदद से दांतों में फंसा खाना बाहर निकल जाता है | इससे आप डेंटिस्ट की सलाह पर ही खरीद सकते है | घरेलू नुस्खे की अगर बात करे तो बेकिंग सोडा की मदद से मुँह में मौजूद बैक्टीरिया का सफाया किया जा सकता है | इसके लिए आपको कुल्ला करने के बाद ब्रश से बेकिंग सोडा को पाने दांतों में लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर पानी से मुँह की कुल्ली कर ले | 
    See also  How can we maintain oral hygiene in the winters as well?

     

    इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप लुधियाना डेंटल केयर से संपर्क कर सकते है | इस संस्था के डॉक्टर बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों डेंटिस्ट्री में स्पेशलिस्ट है, जो दांतों में जमे प्लाक का सफाया करने में आपकी मदद कर  सकते है | 

     

    Portrait of a Ludhiana Dental Centre clinician in white coat.

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Bikramjit Singh Dhillon

    Dr. Bikramjit Singh Dhillon is an experienced Prosthodontist specializing in prosthetic and cosmetic dentistry, with a special focus on dental implant treatments. He holds Diplomate and Fellowship credentials from the International College of Oral Implantologists (USA) and is recognized for his expertise, clinical excellence, and contributions to dental research.