7 ऐसे लक्षण जो बन सकती है मसूड़ों में बीमारी की समस्या, जाने एक्सपर्ट्स से कैसे रखे ख्याल

    Enquiry Form

    Young woman brushing her teeth during dental consultation at Ludhiana Dental Centre for dental problem discussion.

    पेरिओडोन्टिटीस जिसे मसूड़ों की बीमारी भी कहते है, एक आम मौखिक स्वास्थ्य समस्या है, जो  दांतों के आस-पास नरम ऊतकों पर काफी नकारात्मक प्रभाव डालते है | मसूड़ों में होने वाली बीमारी दर्द से रहित होती है, जिसकी वजह से इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता | लोग अक्सर मसूडों की स्वास्थ्य के बजाये हमेशा दांतों के स्वास्थ्य पर ज़्यादा ध्यान देते है | 

    लुधिआना डेंटल सेंटर के के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों ने अपने यूट्यूब चैनल में पोस्ट एक वीडियो में यह बताया की पेरिओडोन्टिटीस जिसे मसूड़ों की बीमारी भी कहा जाता है, यह एक किस्म का दांतों में होने वाला गंभीर संक्रमण होता है, जो दांतों आप-पास होने वाले नरम ऊतकों को प्रभावित कर देती है | अगर उपचार न किया गया तो यह आपके दांतो को सहारा देने हड्डी को नष्ट भी कर सकती है, जिस वजह से दांत ढीले और गिर भी सकते है |आइये जानते है मसूड़ों की बीमारी से जुडी 7 ऐसे ही लक्षण :-    

    See also  कुछ घरेलू उपायों की मदद से दांतों के हिलने की समस्या का होगा हल !

    मसूड़ों के बीमारी से जुड़े लक्षण कौन-से है ?

    • मसूड़े में सूजन या फिर लालपन आना 
    • मसूड़ों में से खून का निकलना 
    • सांसों की दुर्गन्ध जो हमेशा रहती है  
    • दांतों का ढीला होना या फिर टूटकर गिर जाना 
    • दांतों के बीच पस जैसी समस्या उत्पन्न होना 
    • भोजन को चबाते समय दर्द का अहसास होना 
    • मसूड़ों का दांतों से अलग हो जाना 

    मसूड़ों के बीमारी होने के कारण क्या है ? 

    मसूड़ों से जुडी बीमारी की समस्या वैसे तो बहुत आम है और इसे रोका भी जा सकता है | यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब आप अपने मुँह और दांतों का सही तरीके से बिलकुल भी ध्यान नहीं देते है | इस समस्या को कम करने के लिए आपको रोज़ाना दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए, फॉल्स करे और डेंटिस्ट के पास जाकर नियमित रूप से दांतों की जाँच करवाए | आइये जानते है इसके मुख्य जकरण क्या है :- 

    • दांतों में प्लाक का तब उत्पन्न होता है जब दांतों में मौजूद भोजन स्टार्च मुँह में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के साथ प्रतिक्रिया करने लग जाता है | 
    • प्लाक होने की वजह से मसूड़ों के नीचे सख्त टार्टर बन जाता है |  
    • प्लाक के कारण मसूड़ों में सूजन आ जाती है | 
    • मसूड़े में लगातार जलन रहती है जो पेरिओडोन्टिटीस होने का कारण बनती है | 
    See also  जानिए कौन-से विटामिन की कमी दांतों को कमजोर बनाते है ?

    डॉक्टर बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों ने यह भी बताया कि व्यक्ति को नियमित रूप से अपने दांतों की जांच-पड़ताल करवाने के लिए डेंटिस्ट के पास ज़रूर जाना चाहिए, इससे समय से पहले ही आपको दांतों में समस्या का पता चल जायेगा और साथ ही इस समस्या को कम करने में मदद भी मिल जाएगी |  

    इससे संबंधित कोई भी जानकारी के लिए आप लुधिआना डेंटल सेंटर से परामर्श कर सकते है यहाँ के डॉक्टर बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों डेंटल हेल्थ में एक्सपर्ट है जो इस समस्या को कम करने में आपकी मदद कर सकते है |

    Portrait of a Ludhiana Dental Centre clinician in white coat.

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Bikramjit Singh Dhillon

    Dr. Bikramjit Singh Dhillon is an experienced Prosthodontist specializing in prosthetic and cosmetic dentistry, with a special focus on dental implant treatments. He holds Diplomate and Fellowship credentials from the International College of Oral Implantologists (USA) and is recognized for his expertise, clinical excellence, and contributions to dental research.