दांत ढीले क्यों होते हैं? जाने इसके कारण, लक्षण और बचाव 

    Enquiry Form

    Damaged dentures dental health issues in Ludhiana Dental Centre.

    आम तोर पर जब दांतों की सही से देखभाल नहीं की जाति है तो दांतों की समस्या बनती है, जैसे गलत तरीके से भोजन करना और ओरल हाइजीन का ध्यान न रखने पर लोगों को दांतों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बना रहता है। और इसको नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। जब आप कोई भी चीज खाते हैं तो उसका संपर्क सबसे पहले दांतों से ही होता है। लोगों के दांतों का हिलना या दांत ढीला होना और वयस्क होने पर ढीले दांत का पता चलना चिंताजनक हो सकता है। दांतों का अच्छा स्वास्थ्य बना कर रखना एक आत्मविश्वास से भरी मुस्कान और समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसके जरिये समझते हैं कि दांत ढीले क्यों होते हैं, और इस समस्या से बचने के लिए क्या करें।   

    दांत ढीले क्यों होते हैं?

    ज्यादातर दांत ढीले होने की समस्या बुजुर्गों में देखी जा सकती है। लोगों की बढ़ती उम्र के कारण दांत हिलने कि समस्या पैदा हो सकती है, क्योंकि बढ़ती उम्र के कारण दांतों की सेहत बहुत प्रभावित होती है। हालाँकि वयस्कों में आज के समय में दांत ढीले होने के मुख्या कारण खानपान, जीवनशैली और देखभाल से जुड़ी गलतियां हैं, जिसके कारन इस समस्या का खतरा बना रहता है। डॉक्टरों का कहना है कि दांत ढीले होने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। पायरिया, संक्रमण, कैविटी जैसी स्थिति में भी दांत हिलने की समस्या का खतरा बना रहता है। खानपान और दांतों की देखभाल से जुड़ी गलतियां भी इसका कारण बनती हैं। 

    • आघात या चोट
    • मसूड़ों की बीमारी होना। 
    •  ब्रश गलत तरीके से करना।
    • कठोर चीजों को चबाना।
    • पायरिया या फिर दांतों से जुड़ी अन्य बीमारी होना। 
    • तंबाकू का सेवन करना। 
    • दांत पीसना (ब्रुक्सिज्म)
    • मधुमेह होना। 
    • गर्भावस्था में होना। 
    • ऑस्टियोपोरोसिस रोग होना। 
    • पेरियोडोंटल रोग होना। 
    See also  Age-wise Importance of Regular Dental Check-ups
    Braces-friendly teeth, child's dental care, Ludhiana Dental Centre.

    ढीले दांतों के लक्षण

    दांतों का हिलना व्यक्ति के लिए बहुत ही चुनौती भरा समय होता होता है। दांतों के हिलने की वजह से व्यक्ति को भोजन के वक्त, बोलते वक्त या मुंह खोलते समय समस्या होती हैं। 

    • दांत डगमगाना
    • दांतों में तेज दर्द का होना 
    • भोजन करते वक्त दिक्कत होना 
    • दांतों का टूटकर गिर जाना
    • मसूड़ों में ब्लीडिंग का होना 
    • दांतों में दर्द और सूजन होना 

    वयस्कों में ढीले दांतों होने से रोकना

    • धूम्रपान करना बंद करें
    • दिन में एक बार फ्लॉस को करें
    • अपने मधुमेह  पर नज़र और नियंत्रण रखें
    • दिन में दो बार ध्यानपूर्वक ब्रश करें
    • सोते समय बाइट स्प्लिंट को पहनें ब्रुक्सिज्म से अपना बचाव करने के लिए। 
    See also  Explore Major Benefits of Teeth Whitening

    दांतों को ढीला होने से बचाने के टिप्स

    1.  रोजाना दांतों की सफाई:  दांतों को ढीला होने से रोकने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय रोजाना अच्छी तरह से दांतों की सफाई करना।  दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें और साथ ही फ्लॉसिंग भी करें। 

    2.  अच्छे तरीके से खाने को चबाना:  खाना खाते समय भोजन को अच्छे से चबाएं, जिससे आपके दांतों पर कम दबाव पड़ेगा।

    3. नियमित रूप से डेंटल चेकअप : रोज अपने डेंटिस्ट के पास जाएं और दांतों की जांच जरूर कराएं। डेंटिस्ट आपके दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और साथ ही संभावित समस्याओं के खतरे को कम करने की सलाह देते हैं।

    4. तेजी से खाना न नचबाएं : अगर आप खाने को बहुत तेजी चबाते हैं तो इससे दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। हमेशा भोजन को आराम से करना चाहिए ताकि दांतों को नुकसान न हो। 

    See also  What are the things you need to know about the dental care benefits in India?

    5. दांतों की बीमारियों को नजरअंदाज न करें: पायरिया जैसी बीमारी के कारण दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसलिए इसको नज़अन्दाज न करें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं। 

    निष्कर्ष :

    दाँतों का ढीला होना एक गंभीर समस्या है। इसके कारन व्यक्ति को कई तरिके की समस्या का सामना कना पड़ता है, जैसे कि खाना चबाते समय दिक्क्त होना, मुँह खोलते वक्त दर्द होना आदि शामिल है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको नियमित रूप से अपने दांतों की देखभाल करने की जरूरत होती है। जैसे रोज अपने दांतों को ब्रश से साथ करना, नियमित रूप से डॉक्टर से मिलना, खाना तेजी से न चबाना और कठोर चीजों को चबाने से बचना। ऐसी चीजों को हम अपनी जीवनशैली में अपना सकते हैं और अगर आपको भी ऐसी ही दांतों की कोई गंभीर बीमारी है और आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त लेना और इसका इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही लुधिआना डेंटल सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं, और इसके विशेषज्ञों से बात कर सकते हैं।