अपने दांतों की देखभाल करने के लिए सर्दियों में अपनाएं ये शानदार टिप्स, दांतों को मिलेगी मजबूती

    Enquiry Form

    This image describes follow great tips to take care of your teeth in winter.

    आम तौर पर, कई लोगों का शरीर बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होता है। और सर्दियों जैसे मौसम में एक व्यक्ति के शरीर को विशेष देखभाल की काफी ज्यादा जरूरत होती है। इस तरह के मौसम में, जरा सी लापरवाही बरतने पर शरीर को ठंड लग सकती और इसकी वजह से जुकाम, खांसी और फ्लो होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ सकता है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में, ज्यादातर लोग अपने शरीर को ठंड से बचाने के लिए कई तरह की गर्म चीजों का सेवन करते हैं, जिससे की उनका शरीर सर्दी से बचा रहता है। दरअसल, सर्दी होने पर शरीर के साथ-साथ दाँतों को भी उचित देखभाल की काफी ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि सर्दी में, बहुत बार काफी ज्यादा मीठे का सेवन करने की वजह से, दांतों में कैविटीज, दांतों के अंदर दरारें और इसके साथ ही दूसरी बीमारीं की सम्भावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, सर्दी होने पर दांतों में संवेदनशीलता की समस्या का भी खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जो आम तौर पर, दाँतों को काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचा सकता है। अगर, इस तरह की स्थिति में, दाँतों की अच्छे तरीके से देखभाल न की जाए, तो ऐसे में एक व्यक्ति के दांत कमजोर होने के साथ साथ, उनमें कैविटीज की संभावना भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। तो आइये इस लेख के माध्यम से सर्दियों में दांतों की देखभाल करने के शानदार टिप्स के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  Age-wise Importance of Regular Dental Check-ups

    सर्दियों में दांतों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये शानदार टिप्स 

    1. हाइड्रेटेड रहें

    आपको बता दें, कि सर्दियों के मौसम में पर्याप्त पानी पीने से हमारे दांत सेहतमंद रह सकते हैं। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो दांतों के स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा असर पड़ सकता है, क्योंकि इसकी वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे कि मुंह में लार की पैदावार कम हो जाती है। आपको बता दें, कि हमारे मुँह में लार का मुख्य काम दांतों से भोजन के कणों को धोना होता है और साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ना होता है, जो आम तौर पर, एक समय पर आकर संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए, दांतों और मसूड़ों को बैक्टीरिया से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सर्दियों में पानी का खूब सेवन करें। 

    2. अपने दांतों को ब्रश करने के तरीके को बदलें 

    दरअसल, अपने मुंह की सेहत को बनाए रखने के लिए ब्रश करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में अपने दांतों को ब्रश करने के तरीके पर विशेष रूप से ध्यान देने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। आपको बता दें, कि सर्दियों के मौसम में कम से कम दो बार ब्रश करने की जरूरत होती है। दरअसल, अपने दांतों को ब्रश करने के लिए नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि कठोर ब्रिसल्स वाले टूथब्रश बाहरी इनेमल परत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। आम तौर पर, इसके साथ ही भोजन करने और दांतों को ब्रश करने के बीच में कम से कम 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक का अंतर रखें। 

    See also  What are soft food and drink options you can have after dental treatment?

    3. मसूड़ों पर ध्यान दें

    दरअसल, सर्दी के मौसम में बहुत से लोगों को बुखार, फ्लू और शरीर को सर्दी लगने जैसी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। आम तौर पर, जिसकी वजह से मुँह में मौजूद बैक्टीरिया, मसूड़े की सूजन या फिर पुराने मसूड़ों के संक्रमण का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए, सर्दिओं के मौसम में, अपने दाँतों और मसूड़ों की अच्छे तरीके से देखभाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आपको बता दें, कि इस तरह की स्थिति में, आप इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए माउथवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    4. हॉट चॉकलेट का सेवन कम करें

    आम तौर पर, सर्दियों के मौसम में मीठा खाना सभी को पसंद होता है। इस तरह की स्थिति में, ज्यादातर लोगों को हॉट चॉकलेट जैसी मीठी चीजों का सेवन करना काफी ज्यादा पसंद होता है। पर आपको इसके बारे में बता दें कि हॉट चॉकलेट में मौजूद चीनी दांतों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, इस तरह की स्थिति में हॉट चॉकलेट का सेवन करने के लिए आप इसके शुगर फ्री वर्जन का चुनाव करें। इसके साथ ही अगर आपको गले में किसी भी तरह की कोई समस्या जैसे कि खराश महसूस होती है, तो आप इसके लिए हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। 

    See also  Ludhiana Dental Centre’s Special Guide - What are the Gum Problems?

    निष्कर्ष

    सर्दियों जैसे मौसम में एक व्यक्ति के शरीर को विशेष देखभाल की काफी ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि ऐसे मौसम में, जरा सी भी लापरवाही बरतने पर शरीर को ठंड लग सकती और इसकी वजह से जुकाम, खांसी और फ्लो होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ सकता है। सर्दी होने पर शरीर के साथ-साथ दांतों को भी उचित देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि सर्दी में, मीठे का सेवन करने से, दाँतों में कैविटीज, दांतों के अंदर दरारें और इसके साथ ही दूसरी बीमारीं की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए, सर्दियों में दांतों की देखभाल करने के लिए मसूड़ों पर ध्यान देना, हॉट चॉकलेट का सेवन कम करना जैसे टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। हालांकि, अगर इसके बावजूद भी दांतों में कोई समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अगर आपको भी दांतों में कोई परेशानी है, जिसका आप इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।