आज के समय में, ज्यादातर लोगों में दांतों से जुड़ी समस्या को आम देखा जा सकता है। चाहे वो दांतों का पीलापन ही क्यों न हो। एक सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए दांतों का सेहतमंद होना होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। पर, कहीं न कहीं दांतों के पीलेपन की वजह से हमारी जिन्दगी काफी ज्यादा प्रभावित हो जाती है। जैसे कि हमारी सेहत के लिए हंसना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जो दांतों के पीलेपन की वजह से कहीं चुप जाता है। एक तरीके से दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छीन लेता है और इसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए न जाने आप कितनी ही चीजों का इस्तेमाल करते हैं और इसके बाद भी आपके दांतों का पीलापन दूर नहीं होता है। असल में, इस के लिए आप को अपनी डेली रूटीन में दांतों की सफाई पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा, दांतों के इस पीलेपन को दूर करने के लिए बाजार में बहुत से महंगे प्रोडक्ट पाए जा सकते हैं, पर क्या आप जानते हैं, कि एक आसान और सुरक्षित घरेलू उपाय से भी दांतों के पीलेपन को दूर किया जा सकता है। इस में दांतों पर केले के छिलके का इस्तेमाल करना शामिल हो सकता है। असल में, इस घरेलू उपाय से दांतों के हल्के पीलेपन को दूर किया जा सकता है और दांतों की चमक को बढ़ाया जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
दांतों की चमक बढ़ाने में मददगार हो सकता है केले का छिलका!
दरअसल, आप की जानकारी एक लिए आपको बता दें, कि केले के छिलके में ऐसे बहुत से गुण पाए जाते हैं, जो दांतों को साफ़ करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। यह सभी जानते हैं, कि यह एक प्राकृतिक पदार्थ है, जो न केवल दांतों की सफाई करने में मदद करता है, बल्कि इसके साथ -साथ दांतों को चमकदार बनाने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। आम तौर पर, ज्यादातर केले के छिलके में पाए जाने वाले पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल दांतों के हल्के पीलेपन को दूर करने और साथ में दांतों की चमक बढ़ाने में काफी ज्यादा मदद करते हैं।
केले के छिलके का ऐसे करें उपयोग
असल में, दांतों का पीलापन हटाने के लिए सबसे पहले एक केले का छिलका लें और फिर इस छिलके के अंदरूनी हिस्से को अपने हल्के हाथों से दांतों पर कम से कम दो मिनट तक अच्छे तरीके से रगड़ें। इसके साथ आप हल्के से टूथपेस्ट का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद साफ़ पानी से अपना मुँह धो लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने पर न केवल दांतों पर जमी प्लाक धीरे -धीरे कम होती है, बल्कि इससे दांतों की सफेदी में भी काफी ज्यादा सुधार देखा जा सकता है।
केले के छिलके के क्या -क्या फायदे हो सकते हैं?
आम तौर पर, केले के छिलके में बहुत से रासायनिक तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। दरअसल, नतीजों से पता चलता है, कि केले के छिलके का उपयोग बहुत आसान और सस्ता होता है, क्योंकि यह हर घर में आसानी से पाया जा सकता है और तो और इसके लिए किसी खास सामान की ज़रूरत भी नहीं पड़ती। केले के छिलके के फायदे निम्नलिखत अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
1. दांतों की चमक के लिए यह बहुत ही ज्यादा सुरक्षित होते हैं।
2. मसूड़ों को भी स्वस्थ रखते हैं।
3. इन से मुंह में किसी भी प्रकार का संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
4. इन में मौजूद मिनरल्स दांतों को साफ करने और उनकी चमक बढ़ाते में मदद करते हैं।
निष्कर्ष: दांतों से जुड़ी समस्या जैसे दांतों का पीलापन आज सभी उम्र के लोगों में आम देखी जा रही है। दांतों का पीलापन दूर करने के लिए केले के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि केले के छिलके में पाए जाने वाले पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल दांतों के हल्के पीलेपन को दूर करने और साथ में दांतों की चमक बढ़ाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इस के इस्तेमाल करने के बावजूद भी अगर आपके दांतों का पीलापन दूर नहीं होता है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इस के इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।