क्या डॉक्टर के बताये इन 3 घरेलू नुस्खों से दांतों को सफेद और चमकदार बनाया जा सकता है?

    Enquiry Form

    this image describes that 3 home remedies recommended by the doctor to make teeth shiny

    यह सभी जानते हैं, कि सेहतमंद और चमकदार दांतों से ही हमारी मुस्कान अच्छी लगती है। आम तौर पर, जब भी आप किसी व्यक्ति या फिर किसी अपने से पहली बार मिलते हैं, तो आपकी मुस्कुराहट उन पर एक गहरी छाप छोड़ देती है। पर जब आपके दांत सेहतमंद और चमकदार नहीं होते हैं, या फिर आपको दांतों से जुड़ी कोई समस्या होती है, और जब आप किसी व्यक्ति के सामने मुस्कुराते हैं, तो यह प्रभाव सामने वाले व्यक्ति के मन में उम्र भर के लिए बैठ जाता है। दरअसल, दांतों का पीलापन एक इंसान की पर्सनैलिटी पर बहुत बुरा असर डाल सकता है, जिसकी वजह से उसको काफी ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल सफेद और चमकदार दांत एक व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ाने का बहुत बड़ा कारण होते हैं। दरअसल, अपने दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए लोग कई तरह के इलाज करवाते हैं और साथ में कई तरह के उपायों को अपनाने हैं, जिसमें कुछ घरेलू उपाय भी शामिल होते हैं। अब सवाल यह है, की हम अपने दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए कौन से घरेलू उपायों को अपना सकते हैं? तो अपने दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए केले के छिलके को अपने दांतों पर रगड़ना, माउथ वॉश का इस्तेमाल करना, स्ट्राबेरी को मैश करके दाँतों पर लगाना और बेकिंग सोडा के साथ ब्रश करना आदि जैसे घरेलु उपायों को अपना सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  दांतों में जमा प्लाक हो सकता है दिल की बीमारी के साथ कनेक्ट, जानिए जमे प्लाक को घर पर कैसे करे साफ़

    दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के घरेलू उपाय

    दरअसल, अपने दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के घरेलू उपायों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. केला के छिलके दांतों पर रगड़ना 

    दरअसल, इस घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक केला लें और उसे छील लें। इसके बाद, केले के इस छिलके को अपने दांतों पर रगड़ें। अब छिलके वाले हिस्से को दांतों पर 10 मिनट तक के लिए लगा रहने दें और फिर उसके बाद नींबू के रस और बेकिंग सोडा से अपने दांतों को ब्रश कर लें।नींबू के रस और बेकिंग सोडा का पेस्ट और केले के छिलके दांतों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते है, क्योंकि केले के छिलके में ब्लीच स्टेन मौजूद होता है, जो दांतों को सफेद करने के काम करता है। 

    See also  जबड़े में हड्डी न होने पर भी हम कैसे डेंटल इम्प्लांट का चयन कर सकते है ?

    2. स्ट्रॉबेरी को मैश करके दांतों पर लगाएं 

    दरअसल, स्ट्रॉबेरी को मैश करके अपने दांतों पर लगाना एक प्राकृतिक तरीका माना जाता है, जो आपके दांतों को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए मैश की हुई स्ट्रॉबेरी को दांतों पर 5 मिनट तक लगाकर रखें और फिर इसके बाद एक आम टूथपेस्ट से ब्रश करें। इस तरीके का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार से ज्यादा न करें।

    3. माउथ वॉश का इस्तेमाल करें 

    दरअसल, दाँतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल एक माउथवॉश के रूप किया जा सकता है, क्योंकि यह एक एंटी-बैक्टीरियल होता है और दाँतों को साफ़ करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकता है। हालांकि इसका रोजाना इस्तेमाल दांतों की एनामेल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसे रोजाना इस्तेमाल न करें। 

    See also  इन घरेलु उपायों की मदद से हटाएं सिगरेट और गुटखे से दांतों पर पड़े पीले निशान!

    निष्कर्ष : अगर, आपको अपने दांत साफ कराने के लिए डॉक्टर के पास जाने का थोड़ा भी समय नहीं मिलता है और आप अपने दांतों को साफ भी रखना चाहते हैं, तो ये सभी घरेलू नुस्खे आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आपको दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या है, जिस का आप इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

    प्रश्न 1. क्या सच में घरेलू उपाय दांतों को चमकदार बना सकते हैं? 

    बिल्कुल, घरेलू उपचार आपके दांतों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद और दांतों को चमकदार बना सकते हैं। जैसे कि केले के छिलके को अपने दांतों पर रगड़ना, माउथ वॉश का इस्तेमाल करना। 

    प्रश्न 2. दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा कौन सा है? 

    बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा माना जाता है।