क्या रात को सोने से पहले ब्रश न के कारण दांतों की सेहत को हो सकते हैं यह नुकसान? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    Enquiry Form

    Bright smiling man brushing teeth, promoting oral hygiene care at Ludhiana Dental Centre.

    दांतों की ठीक से सफाई न करने पर, हममें से ज्यादातर लोगों को दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस की वजह से हमारी दिनचर्या काफी ज्यादा प्रभावित होती है। यह सभी जानते हैं, कि साफ़ और चमकदार दांत हमारी पर्सनालिटी को निखारने का काम करते हैं। अगर यही दांत अच्छे से साफ़ नहीं होते हैं, तो आपको इसकी वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें लोगों के सामने शर्मिंदगी महसूस करना भी शामिल होता है। आम तौर पर, इस तरह की दिक्कतों से बचने के लिए अपने दांतों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि हम में से ज्यादातर लोग सुबह उठने के बाद ब्रश तो कर लेते हैं, पर रात को सोने से पहले अपने दांतों की देखभाल करना भूल जाते हैं, यानी कि अपने दांतों को ब्रश नहीं करते हैं, जो कि बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, रात में दांतों को ब्रश न करने की आदत को अपनाना, कोई अच्छी बात नहीं होती है, क्योंकि दांतों में किसी भी तरह की कोई भी समस्या होने की संभावना ज्यादातर रात को ही होती है, जिस में दांतों में सड़न पैदा होना भी शामिल होता है। दांतों में होने वाली सड़न एक व्यक्ति की जीवनशैली को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती है। दरअसल, अगर आप रात को खाना खाने के बाद दांतों को ब्रश किये बिना ही सो जाते हैं, तो इस तरह की स्थिति में खाने का कुछ हिस्सा दांतों में चिपका ही रह जाता है, जिसकी वजह से दांतों में सड़न जैसी समस्या हो जाती है। आम तौर पर, सोने से पहले ब्रश न के कारण दांतों की सेहत पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से दांतों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि दांतों में कीड़ा लगना, मसूड़ों की समस्या होना और साँसों से बदबू आना शामिल होता है। इसके अलावा, अगर आप रोजाना रात को खाना खाने के बाद ब्रश करते हैं, तो यह न केवल दिल के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह आपके वजन को भी कम करने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  क्या इस घरेलू उपाय से 60 सेकंड में दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

    रात को सोने से पहले ब्रश न करने पर दांतों को होने वाले नुकसान! 

    1. दांतों में कीड़ा लगना 

    अगर आप रात को सोने से पहले ब्रश नहीं करते हैं, तो यह दांत में कीड़ा लगने का कारण बन सकता है। दरअसल, दांतों में कीड़ा लगने के बाद एक व्यक्ति को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ सकता है और कुछ मामलों में कीड़े वाले दांत को निकलवाना भी पड़ सकता है। जिससे आपकी पर्सनालिटी काफी ज्यादा प्रभावित हो सकती है। आम तौर पर, अगर आप रात को सोने से पहले अपने दांतों को अच्छे तरीके से साफ़ करते हैं, या फिर दांतों को ब्रश करके सोते हैं, तो इससे आपको दांतों में कीड़ा लगने वाली समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। ऐसा करने पर बैक्टीरिया दांतों पर चिपकते नहीं हैं और दांतों में कीड़ा लगने का खतरा भी काफी ज्यादा कम हो जाता है। इसलिए, रात को खाना खाने के बाद दांतों को ब्रश करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

    See also  अपने दांतों की देखभाल करने के लिए सर्दियों में अपनाएं ये शानदार टिप्स, दांतों को मिलेगी मजबूती

    2. मसूड़ों की समस्या होना 

    किसी भी वक्त खाना खाने के बाद अपने दांतों को अच्छे से साफ़ करना बहुत ही ज्याद महत्वपूर्ण होता है। इसी तरह अगर रात को खाना खाने के बाद दांतों को अच्छे तरीके से साफ़ न किया जाये, तो यह मसूड़ों में होने वाली समस्या का एक बहुत बड़ा कारण बन सकता है। आम तौर पर, हम में से ज्यादातर लोगों को इसके बारे में, शायद नहीं पता होगा, कि दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने पर दांतों और मसूड़ों से जुड़ी कई बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है। दरअसल, जब आप रात को सोने से पहले अपने दांतों को अच्छे तरीके से साफ़ नहीं करते हैं या फिर ब्रश करके नहीं सोते हैं, तो इसकी वजह से दांतों पर टार्टर जमा हो जाता है, जिसकी वजह से आगे चलकर आपको मसूड़ों से खून आना जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

    3 सांसों की बदबू आना 

    दरअसल, हम में से ज्यादातर लोगों को सुबह उठकर सांसों से बदबू आना जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, जो रात को ब्रश न करके सोने की वजह से होता है। आम तौर पर, अगर आप रात को सोने से पहले अपने दांतों को ब्रश नहीं करते हैं, तो इस की वजह से रात भर मुंह और दांतों में चिपका हुआ खाना सड़ जाता है, जिस की वजह से आपको सुबह उठकर मुंह से तेज बदबू आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए दांतों को अच्छे तरीके से देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

    See also  ब्रश करते समय यह गलती बन सकती है आपके दांतों के टूटने का कारण, जानें एक्सपर्ट्स से कैसे करे निदान

    निष्कर्ष: दांतों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, चाहे वो दिन हो या फिर रात कुछ भी खाने के बाद दांतों को अच्छे से साफ करना आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। साफ़ और चमकदार दांतों से ही पर्सनालिटी में चार चाँद लरते हैं। हम में से ज्यादातर लोग दिन में ब्रश तो करते हैं, पर रात को भूल जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों का कारण बनता है। हाँ, रात को सोने से पहले दांतों को ब्रश न करने पर कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जिसमें साँसों से बदबू आना, दांतों में कीड़ा लगना और मसूड़ों की समस्या होना भी शामिल हो सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।