मुँह के कैंसर की शुरुआत होने पर आपको कौन-कौन से लक्षण नज़र आ सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    Enquiry Form

    Clear aligners for teeth straightening at Ludhiana Dental Centre, experts in Invisalign treatment.

    आज व्यक्ति कई ऐसी समस्याओं का सामना कर रहा है, जो उसके लिए काफी ज्यादा घातक साबित हो सकती है। ऐसे में, मुंह का कैंसर होना काफी ज्यादा आम है, पर यह आम के साथ-साथ एक गंभीर बीमारी भी है, जो विशेष तौर पर एक व्यक्ति के होंठ, मसूड़ों, जीभ और गालों के अंदरूनी हिस्से पर अपना बुरा प्रभाव डालता है। इस बीमारी के मुख्य कारण ज्यादातर शराब, तंबाकू और गुटखे का सेवन करना होता है। इस बीमारी का समय पर इलाज होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, नहीं तो यह एक व्यक्ति के जीवन के लिए काफी ज्यादा घातक साबित हो सकती है। 

    आज के समय में, लोगों को मुँह का कैंसर होना काफी आम हो गया है और इस बीमारी के केस लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। यह एक गंभीर बीमारी है, जो कभी भी किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, यह एक इस तरह की बीमारी है, जो एक व्यक्ति के होठ, जीभ, मसूड़ों और गालों की अंदरूनी परत या फिर गले में होने वाली सेल्स की अनियंत्रित बढ़ोतरी के कारण होती है। आम तौर पर, एक व्यक्ति में मुँह के कैंसर की शुरुआत एक आम तरह के स्किन कैंसर के रूप में होती है, जिसे स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा के नाम से भी जाना जाता है। यह तो आप जानते ही हैं, कि मुँह के कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू और शराब को माना जाता है, जिस के लोग सबसे पास और जिसका सबसे अधिक सेवन करते हैं। 

    See also  उम्र से पहले बच्चों के दांत न हो खराब इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना होता है जरूरी? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि एक व्यक्ति में मुँह का कैंसर भले ही धीरे-धीरे बढ़ता है, पर यह एक काफी ज्यादा गंभीर बीमारी होती है, जिसका शुरुआत में पता लगना महत्वपुर्ण होता है। दरअसल, इस बीमारी की शुरुआत में ही पहचान करने के लिए इसके लक्षणों पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक होता है। जिस में, मुँह का छाला ठीक न होना, खाना निगलने में काफी दिक्कत महसूस होना, मुंह के अंदरूनी हिस्से पर सफेद या फिर लाल धब्बे पड़ना और मुँह में गांठ महसूस होना जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। इन लक्षणों पर, ध्यान न देने पर यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए, इस समस्या के लक्षण नज़र आते ही इन को नजरअंदाज करने की बजाए, इन पर ध्यान देते हुए आपको तुरंत

    अपने डॉक्टर से इसके बारे में सलाह करनी चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    आखिर क्या हो सकते हैं मुंह के कैंसर के लक्षण!

    दरअसल, ऐसे में मुँह के कैंसर के लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. मुँह का छाला ठीक न होना

    आम तौर पर, मुँह के कैंसर में छाला नजर आता है, जो इस बीमारी का शुरूआती लक्षण होता है। समस्या के इस लक्षण पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है, नहीं तो समस्या हद से ज्यादा गंभीर हो सकती है। दरअसल, अगर आप मुंह के एक ऐसे ही छाले का शिकार हो गए हैं, जिसको काफी वक्त हो गया है और वह ठीक नहीं हो रहा है, तो यह मुँह के कैंसर का एक बहुत बड़ा लक्षण हो सकता है, जिसके लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आपके मुंह का छाला 3 से 4 सप्ताह में सही नहीं होता है, तो यह एक जानलेवा बीमारी का निर्माण कर सकता है।

    See also  कौन-सी चीजें न खाकर हम अपने खूबसूरत दांतों को ख़राब होने से बचा सकते है?

    2. खाना निगलने में काफी दिक्कत महसूस होना

    दरअसल, अगर आपको किसी भी तरह की चीज या फिर खाने को निगलने में कोई भी दिक्कत महसूस होती है, या फिर बोलने में काफी परेशानी महसूस होती है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि, यह एक मुंह के कैंसर का संकेत हो सकता है, जिस पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है। नजरंअदाज करने पर, यह समस्या जानलेवा भी बन सकती है। इसके अलावा, मुँह का कैंसर होने पर पीड़ित व्यक्ति की आवाज में भी बदलाव देखा जा सकता है। कान और गले में दर्द का एहसास हो सकता है। 

    3. मुंह के अंदरूनी हिस्से पर सफेद या फिर लाल धब्बे पड़ना 

    दरअसल, मुंह के अंदरूनी हिस्से पर लाल या फिर सफेद रंग के धब्बे दिखाई देना मुँह के कैंसर का एक शुरुआती लक्षण हो सकता है, जिसको नजरअंदाज करना आपके जीवन के लिए भारी पड़ सकता है। अगर यह धब्बे लंबे समय से आपकी जीभ पर नजर आएं, तो आपको बिना देर किए तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

    4. मुँह में गांठ महसूस होना

    See also  ओरल हेल्थ से जुड़ी 5 ऐसी जड़ी-बूटियां, जो मुँह की बदबू को करे दूर और आपके दांतो को चमकाए

    दरअसल, ऐसे में अगर आपको अपने मुँह के अंदर किसी भी तरह की गांठ का अभाव हो रहा है, तो यह मुँह के कैंसर का लक्षण हो सकता है, जिसके लिए तुरंत डॉक्टर से मिलकर इलाज की सलाह करना जरूरी होता है। ऐसा न करने पर समस्या गंभीर होकर आपके जीवन पर भरी पड़ सकती है। कैंसर के कारण गाल, जीभ और मसूड़ों के अंदर ऊतक मोटा नजर आ सकता है, जिसके कारण गांठ दिख सकती है। कई मामलों में गांठ के अंदर मवाद भर जाता है, जो घातक साबित हो सकता है। 

    मुंह का कैंसर होने के क्या कारण हो सकते हैं? 

    मुँह का कैंसर होना के कई कारण हो सकते हैं, जिस में से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. नियमित तंबाकू का सेवन करना।

    2. एचपीवी संक्रमण से पीड़ित होना। 

    निष्कर्ष: मुँह का कैंसर एक तरह की गंभीर बीमारी है, जिसकी अगर सही समय पर पहचान करके तुरंत इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। वक्त रहते समस्या का इलाज न होने पर पीड़ित व्यक्ति को बोलने और खाने में काफी दिक्क्त हो सकती है। इसलिए, समय पर इसके लक्षणों पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। अगर कैंसर की शुरुआती स्टेज में सही इलाज मिल जाए, तो यह ठीक हो सकता है। इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए और मुँह से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप लुधियाना डेंटल सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।