दांतों में दर्द के क्या है कारण, लक्षण, इलाज और घरेलू उपचार !

    Enquiry Form

    दांत दर्द का क्या है समाधान

    दांतों के दर्द में व्यक्ति को असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ता है, कई दफा दांतों का दर्द इस तरह से होता है की ये व्यक्ति की रातो की नींद तक उड़ा देता है। इसके अलावा दांतों के दर्द से हम कैसे घरेलु उपाऊ की मदद से खुद का बचाव कर सकते है, इसके कारण क्या है और लक्षण कैसे मददगार है इस दर्द को पहचाने में इसके बारे में आज के लेख में चर्चा करेंगे ;

    क्या है दांतों का दर्द ?

    • दांतों की अच्छे से सफाई न करने की वजह से भी व्यक्ति को इस दर्द के पड़ाव से गुजरना पड़ता है। 
    • स्वास्थ्य दांत होने पर भी व्यक्ति को साल में 2 बार अपने दांतों का चेकउप करवाना चाहिए, ताकि आगे चल के व्यक्ति को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करने पड़े।

    दांतों की अच्छे से सफाई न करने की वजह से अगर आपके दांतों में कीटाणु लग गए है, तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन करना चाहिए।

    See also  Denture Care – an Essential Measure for Oral Health

    दांतों में दर्द के क्या कारण है ?

    • दांतों की सड़न।
    • दांतों की चोट।
    • टूटे हुए दांत।
    • मुंह का अल्सर।
    • ढीली फिलिंग।
    • मसूड़ों में सूजन।
    • दांत के अंदर सूजन की समस्या।
    • बैक्टीरिया की वजह से दांतों में सड़न या संक्रमण।
    • कान में दर्द की समस्या।
    • अकल दाढ़ भी एक कारण हो सकते है, दांतों में दर्द के।

    यदि दांतों में दर्द के कारणों के बारे में और विस्तार से जानना चाहते है, तो इसके लिए आपको लुधियाना में सबसे अच्छे डेंटिस्ट का चयन करना चाहिए।

    दांतों में दर्द के लक्षण क्या है ?

    • जब हमारे द्वारा कुछ भी चबाया जाता है, तो हमें दांतों में दर्द या झनझनाहट महसूस होते है।
    • ठंडा या गर्म खाने पर संवेदनशीलता का महसूस होना।
    • दांतों से खून आना और मसूड़ों की पकड़ का कमजोर पड़ना।
    • जबड़े और चेहरे पर सूजन का आना।

    दांतों में दर्द से बचाव के घरेलु उपाय कौन-से है ?

    • एक लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दांत दर्द में तुरंत आराम मिलता है, आप चाहें तो इसके दर्द में लोंग के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। 
    • अदरक का पाउडर भी आपके दांतों में दर्द से बचाव का रामबाण इलाज है। 
    • एक चुटकी हिंग का पाउडर लेकर 1-2 चम्मच पानी में मिलाए और रूई की मदद से दांतों में दर्द वाली जगह पर लगाए। 
    • एक कच्चे प्याज को अपने दांतों में दर्द वाली जगह पर लगाए और जब तक दर्द बंद न हो जाए तब तक लगा रहने दे। 
    • नमक पानी में कुल्ला करने से भी आप दांतों में दर्द की समस्या से खुद का बचाव आसानी से कर सकते है। 
    • कलौंजी का तेल भी दांतों में दर्द की समस्या से आपको निजात दिलवाने में आपकी काफी मदद करेगा। 
    • रूई को पानी में भिगोएं और फिर इस पर बेकिंग सोडा लगाएं और दर्द वाली जगह पर रुई रखें जिससे आपको काफी आराम महसूस होगा। 
    • 1 से 2 बड़े चम्मच नारियल के तेल को मुँह में डाल कर कुल्ला करने से भी आपको दर्द की समस्या से काफी हद्द तक आराम मिलता है पर ध्यान रखें की तेल निगले ना।
    See also  दांतों में कीड़े लगने के क्या है, लक्षण, कारण, प्रकार, बचाव व इलाज के तरीके !

    दांत में दर्द का इलाज क्या है ?

    • डॉक्टर दवाइयों से दांत के दर्द का इलाज कर सकते है। इन दवाइयों में एंटीबायोटिक्स, दर्द या सूजन कम करने की दवाई शामिल है।
    • कुछ मामलों में डॉक्टर दांत दर्द के इलाज में दांत भरने (filling) की सलाह दे सकते है।
    • दांत दर्द के उपाय के तौर पर डॉक्टर रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन भी कर सकते है।
    • कुछ मामलों में दांत दर्द के उपाय के तौर पर दांत को उखाड़ने की सलाह भी डॉक्टर दे सकते है।

     सुझाव :

    दांतों के सामान्य दर्द को भी कृपया नज़रअंदाज़ न करें, बल्कि समय रहते किसी बेहतरीन डॉक्टर के सम्पर्क में आए।

    See also  ब्रश करते समय यह गलती बन सकती है आपके दांतों के टूटने का कारण, जानें एक्सपर्ट्स से कैसे करे निदान

    दांतों के इलाज के लिए बेस्ट हॉस्पिटल या सेंटर !

    अगर आप दांतों में दर्द की समस्या से निजात पाना चाहते है, तो इसके लिए आपको लुधियाना डेंटल सेंटर का चयन करना चाहिए।

    निष्कर्ष :

    दांतों के दर्द में अगर घरेलु उपचार काम न आए तो इसके लिए आपको किसी बेहतरीन डेंटिस्ट का चयन करना चाहिए।