अकल दाढ़ के दर्द को कैसे मिटाए चुटकियों में ?

    Enquiry Form

    Wisdom teeth removal and dental health at Ludhiana Dental Centre.

    अकल दाढ़ के निकलने को बहुत से लोग समझदार व्यक्ति होने की और इशारा करते है, वहीं इस तरह की दाढ़ का निकलना व्यक्ति को कई सारी परेशानी में भी डाल सकता है। इसके अलावा इस तरह के दाढ़ के निकलने की पहचान हम कैसे कर सकते है और इसके दर्द से हम कैसे खुद का बचाव कर सकते है इसके बारे में आज के लेख में चर्चा करेंगे ;

    क्या है अकल दाढ़ ?

    • आपको बता दें कि अकल दाढ़ आपका सबसे आखिर में निकलने वाला दांत होता है, जो 20 साल की उम्र तक आ जाते है। 
    • वहीं अकल दाढ़ सामान्य तौर पर चार कोनों में होते है, जो दो ऊपर के जबड़े पर और दो नीचे के जबड़े में होता है। 
    • अकल दाढ़ दर्द और बिना दर्द के भी निकलते है। 
    • इसके अलावा अकल दाढ़ मुँह के सबसे अंतिम भाग में निकलता है, जिसकी वजह से उस जगह की अच्छे से सफाई नहीं हो पाती और आगे चल कर इनमे कीटाणु पनपने लगते है। 

    अगर आपके भी अकल दाढ़ में कीटाणु लगने की शुरुआत हो गई है, तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन करना चाहिए।

    अकल दाढ़ के दर्द को कैसे कम किया जा सकता है ?  

    • अगर अकल दाढ़ में दर्द आपकी भी परेशानी बन चुकी है, तो इससे बचाव के लिए आपको अपने जबड़े पर बर्फ की सिंकाई करना चाहिए और ये सिंकाई कम से कम 15 मिनट तक करें, जिससे आपके दाढ़ दर्द से हुई सूजन थम जाएगी, आप चाहें तो गरम पानी की सिंकाई भी कर सकते है, गर्म सिंकाई से भी दर्द थमने लगता है।  
    • नमक के पानी से कुल्ला करें, नमक का पानी कुछ देर मुंह में रखने पर दाढ़ के दर्द में राहत मिलती है। 
    • दाढ़ दर्द में लौंग भी अच्छा असर दिखाती है, लौंग को सीधा दाढ़ के ऊपर रखें या फिर लौंग के तेल को रुई में सोखकर दाढ़ के ऊपर कुछ देर रखें, जिससे आपको काफी आराम मिलेगा। 
    • आप चाहें तो लौंग को पीसकर भी दाढ़ पर लगा सकते है। 
    • सूजन को कम करने के लिए लहसुन की कलियों को मसलकर दाढ़ पर रखा जा सकता है, इसी तरह अदरक भी सूजन को कम करने में मदद करता है। 
    • हल्दी के औषधीय गुण दाढ़ पर प्रभावकारी होते है, आप हल्दी को सीधा दाढ़ पर लगाएं, जिससे दर्द हल्का होने लगेगा। 
    • आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते है, एलोवेरा की पत्तियों से सीधा जेल को निकालिए और दाढ़ पर रख लीजिए, इससे दाढ़ दर्द में राहत मिल सकती है। 
    See also  Root Canal Treatment - Closer Look at procedure, cost and post preventative measures

    अकल दाढ़ में दर्द के दौरान कौन-से लक्षण नज़र आते है ?  

    • मसूड़े में सूजन या लालिमा की समस्या। 
    • दर्द का महसूस होना। 
    • जबड़े के नीचे सूजन की समस्या। 
    • मुंह खोलने में परेशानी का सामना करना। 
    • भोजन निगलने में कठिनाई का सामना करना। 
    • सांस में बदबू की समस्या। 
    • मसूड़े से मवाद का आना। 
    • बुखार की समस्या आदि।

    अगर अकल दाढ़ में दर्द आपकी गंभीर समस्या बने हुए है, तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना में सबसे अच्छे डेंटिस्ट का चयन करना चाहिए।

    अकल दाढ़ में दर्द के कारण क्या है ?

    • कभी-कभी अकल दाढ़ टेढ़े-मेढ़े तरीके से निकलने लगते है, जिससे मसूड़े प्रभावित होते है और इस कारण दर्द होता है।
    • कुछ मामलों में अकल दाढ़ निकलने के दौरान आसपास के दांत प्रभावित होने लगते है, जिस कारण दर्द हो सकता है।
    • कभी-कभी अन्य दांतों की वजह से जब अकल दाढ़ ठीक तरह से नहीं निकल पाते है, तो भी दर्द हो सकता है।
    • अगर दांत में संक्रमण हो जाए, तो भी दर्द हो सकता है।
    See also  Dental Implants For Cosmetic Purposes- Stay Young With a Fabulous Smile

    अकल दाढ़ के दर्द का इलाज क्या है ?

    • इसके इलाज की बात करें तो सबसे पहले तो आपको इसमे अपने दांतों का अच्छे से ध्यान रखना है और साफ़ सफाई का भी पूरा प्रबंध करना है। 
    • दांतों में किसी तरह की परेशानी उत्पन्न हो गई है इसके बारे में जानने के लिए आपको दांतों के एक्स-रे का सहारा लेना चाहिए। 
    • कई बार अकल दाढ़ में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता लेकिन कीटाणु उसमे लगें होते है तो ऐसे में डेंटिस्ट ऐसे दांतों को निकालने की सलाह देते है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की समस्या का सामना आपको न करना पड़े। 
    See also  Loss Of Milk And Permanent Teeth In Children : What To Do?

    अगर आप अकल दाढ़ में दर्द के कारण काफी परेशान है, तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना डेंटल सेंटर का चयन करना चाहिए।

    सारांश :

    कई बार अकल दाढ़ बिना किसी लक्षण के गंभीर हो जाते है, तो ऐसे में आपको चाहिए की अगर आपके ऐसे अकल दाढ़ निकल रहें है तो आपको जल्द डॉक्टर का चयन करना चाहिए। इसके अलावा अगर गंभीर लक्षण वाले अकल दाढ़ आपके निकल रहें है तो इससे बचाव के लिए आपको उपरोक्त बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, और किसी भी तरह के उपाय को अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।