जाने टूटे हुए दांत को खुद से और कितनी देर में जोड़ा जा सकता है

    Enquiry Form

    RCT Cost in ludhiana

    क्या होगा अगर आपका पैर अचानक फिसल जाये और आप अपने मुँह के बल गिर जाए, ऐसी स्थिति में कई लोगों के दांत टूट जाते है | कुछ लोगों के या तो दांत अधूरा टूट जाता है या तो पूरा दांत ही निकल जाता है | लेकिन क्या आपको यह बात का अंदाज़ा है की टूटे हुए दांतों को आप फिर से जोड़ सकते है | यह बात सुन कर आपको बहुत अजीब लग रहा होगा पर यह बात सच है की आप टूटे हुए दांतों को खुद से वापिस जोड़ सकते है | दरअसल बात यह है की  टूटे हुए दांतों में अपनी जड़ों के साथ जुड़ने की क्षमता होती है, जिसके लिए बहुत धैर्य और सावधानी की ज़रूरत होती है | आइये जानते है कैसे जोड़ सकते है टूटे हुए  दांत को:- 

    कितनी देर में टूटे हुए दांतों को जोड़ा जा सकता है? 

    See also  ਕੀ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਡਰਦੇ ਹੋਂ ਆਪਣੇ ਦੰਦਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਉਣ ਵਿੱਚ ,ਦੰਦਾਂ ਦੀ ਚਿੰਤਾ ਤੋਂ ਕਿਵੇਂ ਪਾਈਏ ਛੁਟਕਾਰਾ ਜਾਣੋ ਸੁਝਾਅ

    लगभग 30 मिनट के अंदर टूटे हुए दांतों को जोड़ा जा सकता है, क्योंकि टूटे हुए दांतों में अपने जड़ों में जुड़ने की क्षमता होती है | जब भी आप अचानक गिरते है या फिर किसी एक्सीडेंट की वजह से दांत टूट जाता है तो बिलकुल भी ना घबराएं,क्योंकि आप इस दांत को 30 मिनट के अंदर जोड़ सकते है | आइये समझते है टूटे हुए दांतों को जोड़ने की प्रक्रिया को :- 

     टूटे हुए दांतों को कैसे जोड़ा जा सकता है

    अगर किसी वजह से आपका दांत टूट गया है तो सबसे पहले अपने टूटे हुए दांत को जड़ से नहीं बल्कि निचे की ओर से पकड़े | उसके बाद आप इस दांत को खारे पानी से धोये, अगर खारा पानी मौजूद नहीं है तो आप दूध या फिर सादे पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है | ध्यान रहे टूटे हुए दांत को बिलकुल भी रगड़ना नहीं  है |    

    See also  Understand the Ways Smoking Impacts Your Teeth & Gums

    टूटे हुए दांत को निचे की तरफ से पकड़ कर सही ढंग से इस तरह से जड़ों में जोड़े ताकि वह जड़ो के मसूड़े के अंदर जा कर अच्छे से फिट हो जाये | अगर आपका दांत अधूरा टूट गया है तो इस अधूरे दांत को जोड़ने के बजाये डेंटिस्ट के पास जा कर फिलिंग करवाए क्योंकि अधूरे दांत के औहद की सही तरीके से पूरा और सही आकार देना में डॉक्टर के लिए आसान हो जाता है | 

    इससे जुड़ी कोई भी जानकारी आप लेना चाहते हो तो आप लुधियाना डेंटल सेंटर से ले सकते है यहाँ के सीनियर डॉक्टर बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों जो की प्रोस्थोडोंटिक्स में एक्सपर्ट  है और इनके पास 10 सालों का तज़र्बा है | 

    अगर खुद से  न जोड़ पाए तो डेंटिस्ट के पास जाये 

    See also  Preventive Dentistry and its benefits?

    अगर आप खुद से टूटे हुए दांत को नहीं जोड़ पा रहे है तो डेंटिस्ट के पास ही जाना बेहतर रहेगा | जाने से पहले इस बात का ज़रूर ध्यान रखे की आपका टूटा हुआ दांत गिला ही रहे है, अगर यह 30 मिनट से अधिक देर तक सूखा रह जाता है इस टूटे हुए दांत की जुड़ने की क्षमता कम हो जाती है | आप यह भी कर सकते है की दांत को दूध या खारा पानी दोनों में से किसी एक चीज़ में भिगों कर रख सकते है या  मुँह के अंदर भी रख सकते है लेकिन इस बात का  ध्यान रहे की इस दांत को आप निगल न जाये |  

    इसके बाद 6 घंटे के अंदर आपको डेंटिस्ट के पास पहुंच जाना चाहिए जिससे की डेंटिस्ट आपके टूटे हुए दांतों को अच्छे से जड़ों में फिट कर दे |