नमक से कैसे दूर होगा दांतों का पीलापन? जानिए दांतों का पीलापन दूर करने के चार तरीके।

    Enquiry Form

    Misaligned and crowded teeth with dental issues at Ludhiana Dental Centre.

    लोगों को अपने सेहतमंद और चमकदार दांत बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। पर उनके ब्रश करने के बावजूद भी कई बार दांत अच्छे तरिके से साफ़ नहीं हो पाते हैं। जिसकी वजह से दांतों में गंदगी और पीलापन भी जमा हो जाता है। इसकी वजह से कई लोगों को शर्मिंदगी 

    महसूस होती है, और वह खुलकर है भी नहीं पाते हैं। इसलिए अपने दाँतों को साफ़ रखना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। दातों को साफ़ रखने के लिए लोग कई तरह के टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं, और साथ ही डेंटिस्ट पर भी चक्कर लगाते रहते हैं। पर उनको अच्छा 

    परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में अपने दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आम तोर पर नमक हमारी रसोई का एक अहम हिस्सा है। नमक भोजन के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि कई सेहत समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। दरअसल नमक दांतों से बैक्टीरिया को दूर करके दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। हम घर पर ही आसानी से अपने दाँतों को नमक से साफ़ कर सकते हैं। आइये इसके बारे में जानकारी लेते हैं कि कैसे नमक से अपने दांतों के पीलेपन को साफ करें। 

    नमक से अपने दांत के पीलेपन को कैसे साफ करें

    1.नमक और सरसों का तेल

    नमक और सरसों के तेल से दांतों का पीलापन और बदबू को आसानी से दूर किया जा सकता है। नमक से दाँतों को साफ़ करने के लिए पहले एक चुटकी नमक या फिर सेंधा नमक को लें। अब इसमें एक चम्मच सरसों का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को उंगली की मदद से दांतों पर लगाएं और कम से कम 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथ से दांतों की मसाज करें। फिर इसके बाद अपने मुँह को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। अगर आप इसको रोजाना करते हैं तो दांतों पर  जमी गंदगी साफ होगी और दांत चमकने लगेंगे।

    See also  Tooth problems: What to do is you are experiencing sensitivity in your teeth?

    2.नमक और बेकिंग सोडा

    अपने दांतों को आसानी से साफ करने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप दांतों की समस्या से परेशान हैं तो आप नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक चुटकी बेकिंग सोडा और 2 चुटकी नमक को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब अपने टूथब्रश की मदद से इस पेस्ट को अपने दांतों पर लगाएं और दांतों की सफाई करें। नमक और बेकिंग सोडा का पेस्ट दांतों पर जमे पीलेपन को ही नहीं हटाता, बल्कि आपके दांतों को सेहतमंद भी बनाता है। 

    3.नमक और नींबू का रस

    दांतों पर नमक और नींबू का रस लगाने से दांतों की समस्या आसानी से ठीक हो सकती है जैसे दांतों का पीलापन। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच नींबू का रस लें, और फिर उसके बाद इसमें 3 से 4 चुटकी नमक और 1 से 2 बूंद पानी को मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। अब इसको अपने हलके हाथों से उंगली की मदद से अपने दांतों पर मलें। इसका ऐसे इस्तेमाल करने से दांतों की बदबू और दांतों में जमी गंदगी भी दूर होगी। 

    See also  Reasons to use interdental brushes?

    4.नमक,  हल्दी और सरसों का तेल 

    आम तौर पर नमक, हल्दी और सरसों के तेल का प्रयोग सभी के घरों में  कई तरह की खाने चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। नमक, हल्दी और सरसों के तेल की मदद से दांतों को सदियों से साफ किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप पहले इन तीनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने ब्रश की मदद से अपने दांतों पर मलें। इसके इस्तेमाल से दांतों पर लगे बैक्टीरिया कम होंगे, मसूड़ों की सूजन और दांतों के पीलेपन से भी छुटकारा मिलेगा। 

    5. नमक, अदरक और शहद

    अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई तरह की सेहत समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए नमक में अदरक मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आप  2 चुटकी नमक लें। इसमें अदरक का पाउडर और शहद को मिलाकर इसका पेस्ट त्यार करें। फिर इस पेस्ट को अपने दांतों पर लगाएं और रगड़ें। और इसके बाद साफ पानी से कुल्ला करें। अदरक के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दांतों की कैविटी से बचाते हैं और मुंह की दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाते हैं। 

    See also  दांतों को निकालने के बाद किन बातों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है ?

    निष्कर्ष :

    आज के समय में लोग कई रह की बीमारियों से घिरे हुए हैं। दांतों की समस्या से लोग ज्यादातर परेशान रहते हैं। खान पान ठीक न होने की वजह से लोगों के दांतों में पीलापन आ जाता है और दांतों में गंदगी जमा हो जाती है जिसकी वजह से लोग बोलने में और हंसने में शर्मिंदगी को महसूस करते हैं। दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए और दांतों को सेहतमंद बनाने के लिए आप घर पर ही नमक का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे, नमक और सरसों का तेल, नमक, अदरक और शहद, नमक, हल्दी और सरसों का तेल, नमक और नींबू का रस और नमक और बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर आदि को इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें इनका नियमित उपयोग न करें। अगर आपको दांतों की कोई गंभीर समस्या या दांतों में पीलापन है तो पहले आप डेंटिस्ट सलाह लें और फिर इनका उपयोग करें। अगर आपको भी दांतों के पीलेपन की समस्या है और ये गंभीर हो गयी है, और आप इसका इलाज और इसके बारे में जानकारी को लेना चाहते हैं तो आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं, और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं।