क्या ये 5 बीमारियां दांतों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं? जानें डॉक्टर से

    Enquiry Form

    can-these-5-diseases-negatively-affect-dental-health

    दरअसल, बिज़ी लाइफ और काम की भागदौड़ में लोग अपना और अपने दांतों का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। इस तरह की स्थिति में, क्या आपने कभी इसके बारे में सोचा है, इस दौरान अपने दाँतों की अच्छे से देखभाल करने और दिन में दो बार ब्रश करने के बावजूद भी आपको मुंह से बदबू आना, दांतों में सड़न या फिर मसूड़ों की तकलीफ होने जैसी कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है। असल में, अक्सर लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है और इसे लेकर बहुत चिंता और शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। इसके साथ ही, समस्या के इलाज के लिए, आपको बार-बार दाँतों के डॉक्टर के पास जाना पड़ता है और इसके बावजूद भी आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस दौरान सिर्फ दांतों की देखभाल पर ही नहीं, बल्कि दूसरी चीजों पर भी ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बहुत से लोग दांतों की खराब सेहत के लिए दांतों की अच्छी देखभाल न करने और दिन में दो बार ब्रश न करने को जिम्मेदार ठहराते हैं और फिर वह दांतों की सेहत को बरकरार रखने के लिए दांतों की पूरी तरीके से देखभाल करना और दिन में दो बार ब्रश करना शुरू कर देते हैं। पर, कई बार दांतों की खराब सेहत के लिए, कुछ बीमारियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं। दरअसल, इन बिमारियों से दांतों की सेहत बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है, जिस में, डायबिटीज, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी डिजीज और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हो सकती हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  इन घरेलु उपायों की मदद से हटाएं सिगरेट और गुटखे से दांतों पर पड़े पीले निशान!

    बीमारियां, जो दांतों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं? 

    आम तौर पर, निम्नलिखित बीमारियों से दांतों की सेहत बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है, जिसमें शामिल हो सकते हैं, जैसे कि

    1. ऑस्टियोपोरोसिस

    दरअसल, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या हड्डियों से जुड़ी होती है। जिसमें, एक व्यक्ति की हड्डियां बहुत ही ज्यादा कमजोर हो जाती है और इस दौरान व्यक्ति के गिरने पर हड्डी फ्रैक्चर भी हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से पीड़ित व्यक्ति के दांत काफी ज्यादा कमजोर हो जाते हैं और कम उम्र में दांत टूटने लग जाते हैं। इसलिए, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

    See also  क्या दांतों पर सफेद धब्बे, मुंह खोलकर सोने से होते हैं? जाने डॉक्टर से 

    2. किडनी डिजीज

    आम तौर पर, किडनी की बीमारी या फिर क्रोनिक किडनी की बीमारी वाले लोगों को अपने दांतों की सेहत पर काफी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, इस तरह की समस्या होने पर, पीड़ित व्यक्ति के शरीर से टॉक्सिंस पूरी तरीके से बाहर नहीं निकल पाते हैं और अक्सर मरीज को मुंह से बदबू आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए, मुंह से बदबू आने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

    3. हाई ब्लड प्रेशर 

    दरअसल, आज के समय में इस बात को सभी जानते हैं, कि ब्लड प्रेशर जैसी समस्या अपने आप में एक गंभीर समस्या है, जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। आमतौर पर, अगर ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या का समय पर इलाज न किया जाए, तो इसकी वजह से दिल शरीर में ठीक से खून की सप्लाई नहीं कर पाता है और इस वजह से व्यक्ति को दिल से जुड़ी कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को दिल के दौरे का भी खतरा काफी बना रहता है। दरअसल, जो लोग इस तरह की समस्या से जूझ रहे होते हैं, उनको अपने दांतों की सेहत का भी अच्छे से ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि, डॉक्टरों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या की वजह से मसूड़ों में सूजन जैसी समस्या का उत्पादन हो सकता है। 

    See also  दांतों में जमा प्लाक हो सकता है दिल की बीमारी के साथ कनेक्ट, जानिए जमे प्लाक को घर पर कैसे करे साफ़

    निष्कर्ष: दरअसल, दांतों की खराब सेहत के लिए सिर्फ रोजाना दांतों की अच्छे तरीके से देखभाल न करना और दिन में दो बार ब्रश न करना ही शामिल नहीं होता है, बल्कि इसके लिए कुछ बीमारियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं, जो दांतों की सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती हैं। जिस में, डायबिटीज, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी डिजीज और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हो सकती हैं। अगर इन बीमारियों का इलाज समय पर न किया जाये, तो यह शरीर के साथ साथ दांतों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती हैं। इसलिए, समस्या का पता चलते ही आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी या फिर अगर आपको भी दांतों से जुड़ी कोई समस्या है, जिसका आप तुरंत इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।