जानिए आधा टुटा हुआ दांत किन खतरनाक बीमारियों को कर सकता है उत्पन्न ?

    Enquiry Form

    आधे टूटे हुए दांत से कैसे करें खुद का बचाव ?

    आधे टूटे हुए दांत को नज़रअंदाज़ करना आपके लिए काफी महंगा साबित हो सकता है, क्युकी ये अपने साथ कई समस्याओं को उत्पन्न करता है, वहीं आधे टूटे हुए दांत की समस्या से हम कैसे खुद का बचाव कर सकते है इसके बारे में संपूर्ण लेख में चर्चा करेंगे ;

    आधे दांत टूटने के क्या कारण हो सकते है ?

    • जब हमारे दांत घिस जाते है, तब इनमे टूटने की संभावना उत्पन्न हो सकती है। 
    • गलत ब्रश करना भी आधे दांत टूटने की वजह में शामिल है। 
    • कई बार हम कठोर या सख्त वस्तु को अपने दांतों से दबा लेते है तब भी ये समस्या देखने को मिलती है। 
    • एक्सीडेंट या दांतों में चोट का लगना भी इसके एक वजह में शामिल है। 
    • खेलते समय दांतों में चोट का लगना। 
    • दांतों में कीटाणुओं की वजह से भी कई बार आधे दांत टूट जाते है।
    See also  Gray Teeth: Causes and Treatments Available

    अगर आपके आधे दांतों के टूटने की वजह कीटाणु है, तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन करना चाहिए।

    कैसे एक टुटा दांत अन्य दांतों में बीमारियों को उत्पन्न कर सकता है !

    • इसके अलावा दांत टूटने से इंफेक्शन होता है, अगर हम इसका ट्रीटमेंट तुरंत नहीं कराएंगे तो यह दूसरे दांतों में फैल जाता है, जिसके कारण हमें अन्य दांतों को भी निकालना पड़ता है।  

    इसलिए अगर आप चाहते है की आपके दांतों में किसी भी तरह की परेशानी न हो और इसमें कोई इंफेक्शन भी न फैले तो इसके लिए आपको लुधियाना में सबसे अच्छे डेंटिस्ट का चयन करना चाहिए।

    दांतों के टूटने या अन्य परेशानी से बचाव के लिए कैसे करें इसकी देखभाल ?

    • दिन में दो बार ब्रश करें।
    • खाना खाने के बाद मुंह को अच्छे से साफ करें।
    • पायरिया होने पर माउथ वाश का प्रयोग करें।
    • अच्छे ब्रश का प्रयोग करें।
    • जंक फूड से परहेज करें क्योंकि इससे कीड़ा लगने का खतरा रहता है।
    • अच्छी क्वालिटी का टूथपेस्ट प्रयोग करें।
    • समय-समय पर दांतों की जांच कराते रहें।
    • धूमपान या अन्य नशीली चीजों का सेवन करने से बचें।
    • मादक पदार्थाें का सेवन न करें।
    • दांतों में किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से मिलें।
    See also  Understand the Ways Smoking Impacts Your Teeth & Gums

    दांत को टूटने से बचाने के लिए किन बातों का रखें खास ध्यान ! 

    • माउथ गार्ड पहनें ताकि खेलते समय या कही आते जाते समय आपके दांतों को कोई परेशानी न हो। 
    • दांतों को बचाने के लिए मारपीट से बचें।
    • एक्सीडेंट से दांत को बचाने के लिए हमेशा हेलमेट या सीट बेल्ट लगाएं।
    • दांतों को अच्छे से साफ करें। 
    • ब्रश सही तरीके से करें, अच्छे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें या इसके लिए डेंटिस्ट की सलाह लें। 
    • अगर आपको दांत पीसने की आदत है तो डेंटिस्ट से मिले वे आपको माउथ गार्ड या रिटेनर देंगे, जिससे आपकी ये आदत छूट जाएगी।
    See also  How To Keep Your Teeth In Good Condition That They Last A Lifetime?

    सुझाव :

    अगर आपके आधे दांत किसी कारणवश टूट गए है तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना डेंटल सेंटर का चयन करना चाहिए। पर ध्यान रहें दांत टूटने के 24 घंटे के अंदर ही आपको डेंटिस्ट का चयन कर लेना चाहिए, नहीं तो इससे आपके दांतों की समस्या और बढ़ सकती है। 

    निष्कर्ष :

    दांतों की समस्या से बचाव के लिए आपको समय-समय पर अपने डेंटिस्ट को अपने दांतों को दिखाते रहना चाहिए, ताकि किसी भी तरह के दांतों की समस्या से आपका बचाव किया जा सकें।