क्या डेयरी पदार्थ कर सकते है दांतों में जमा टार्टर को साफ़, जाने ऐसे 5 डेयरी पदार्थ जो करे मुंह की बदबू को दूर

    Enquiry Form

    दांतों का टार्टर और बदबू दूर करने वाले 5 डेयरी पदार्थ

    आज के समय में दांतों में पीलापन होना आम समस्या में से एक है, जिससे अक्सर बहुत से लोग परेशान रहते है | हम जो भी खाते है, उसके छोटे-छोटे कण हमारे दांतों में चिपके रह जाते है, जो कुल्ला करने बाद भी ठीक से साफ़ नहीं होते | यह दांतों के जड़ों में चिपके रह जाते है, जो बाद में प्लाक में तब्दील हो जाते है और दांतों की सतह को पीला करने लग जाते है | जब हम दांतों की अच्छे से सफाई नहीं करते है तो यही प्लाक आगे जाकर टार्टर का रूप तब्दील हो जाता है और दांतों के बीच जाकर संक्रमण को पैदा करने का कारण बन जाता है | जिसके परिणामस्वरूप दांतों में पायरिया, मुंह में खून का आना और बदबू आने जैसे समस्या उत्पन्न हो सकती है | 

     

    दांतों में जमा टार्टर आपके लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकता है | लेकिन घबराएं नहीं, इससे राहत पाने के लिए और दांतों को चमकाने के लिए कुछ घरेलू उपाय है, जिसको  आप अपना सकते है | लुधियाना डेंटल सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों ने बताया की यदि प्रत्येक व्यक्ति आपने डेली डाइट में डेयरी पदार्थ को करता है तो यह उसके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है | डेयरी पदार्थ में कैल्शियम, फास्फोरस और केसीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते है, जो दांतों को सफ़ेद रखने के लिए सहायक होते है | आइये जानते है ऐसे 5 डेयरी पदार्थ के बारे में, जो करें दांतों में जमा प्लाक का सफाया और करे मुंह से बदबू को दूर :- 

    See also  How To Keep Your Teeth In Good Condition That They Last A Lifetime?

    दांतों का टार्टर और बदबू दूर करने वाले 5 डेयरी पदार्थ

    1. दूध 

    दूध कैल्शियम और प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्त्रोत होता है, जो स्वस्थ और मज़बूत दांतों के लिए एक बेहतर मिनरल की तरह होता है | यह दांतों में इनेमल को बरकरार रखता है, जो दांतों को नुक्सान पहुंचने वाले और मिलीनीकरण जैसे तत्वों से बचाने के लिए एक बहरी परत होते है | इसके अलावा दूध में मौजूद केसीन इनेमल को मज़बूत और मरम्मत करने का कार्य करता   है | अगर आप भोजन खाने के बाद दूध का सेवन करते है तो यह बैक्टेरिया द्वारा उत्पादित एसिड को बेअसर करने में मदद करेगा | 

     

    1. पनीर 

    पनीर एक ऐसा पदार्थ होता है, जिससे हम अधिक समय तक चबाते है, जो मुंह में लार उत्पादन को उत्तेजित करने का कार्य करता है | लार एक प्राकृतिक क्लीनर की तरह होता है, जो दांतों में जमा भोजन के कण को धोने का काम करता है और एसिड को बेअसर करने में मदद करता है | जिससे दांतों में दाग लगने का खतरा काफी कम हो जाता है और सफ़ेद दांतों को बढ़ावा मिलता है | पनीर में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते है, जो इनेमल को मज़बूत करने में योगदान देते है | 

    See also  What to do in case of sensitive teeth?

     

    1. दही 

    दही में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते है, जो दांतों के इनेमल को मज़बूत बनाने के लिए बेहद आवश्यक होते है | इसके अलावा दहीं में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते है, जो मुँह में मौजूद बैक्टेरिया को एक स्वस्थ संतुलन बनाये रखने में मदद करता है, जिससे प्लाक बिल्डअप और दांतों में कैविटी लगने का खतरा काफी कम हो जाता है | दहीं में मौजूद लैटिक एसिड आपके दांतों की सतह में बनने वाले दागो को भंग कर देते है | 

     

    1. सफ़ेद बटर 

    वैसे तो सफ़ेद मक्खन सीधे सफ़ेद दांतों के लिए दूध, दही और पनीर की तरह इतना फायदेमंद नहीं है, लेकिन यह विटामिन डी से भरपूर एक स्त्रोत होता है, जो दांतों में अधिक प्रभावी ढंग से कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है | यह समय के साथ-साथ दांतों को मज़बूत बनाये रखने मे भी सहायक होते है | 

    See also  Why Is It Necessary To Have A Cap After Your Root Canal Treatment?

     

    1. क्रीम और कॉटन चीज़ 

    क्रीम विटामिन और कैल्शियम का बहुत ही बढ़िया स्त्रोत होते है, कॉटन चीज़ पनीर का अन्य प्रकार है, जो पनीर की ही तरह मुंह में लार का उत्पादन करने में मदद करता है और दांतों के ज़रूरी पोषक तत्व  को प्रदान करने में सहायक होता है | जिससे दांतों में मौजूद इनेमल की मज़बूती को बढ़ने में मदद मिलती है |    

    दांतों का टार्टर और बदबू दूर करने वाले 5 डेयरी पदार्थ

    दांतों का समय-समय पर परीक्षण करवाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत ज़रूरी होता है | इसलिए हर दो से तीन महीने बाद अपने दांतों की निरिक्षण के लिए डेंटिस्ट के पास जाते रहे | इसलिए लिए आप डॉक्टर बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों से परामर्श कर सकते है | डॉक्टर बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों पंजाब के बेहतरीन प्रोस्थोडोंटिस्ट और इम्प्लांटोलॉजिस्ट में से एक है, जो पिछले 10 वर्षों से दांतों की समस्या से पीड़ित का स्थायी रूप से इलाज कर रहे है | इसलिए आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर सकते है |