जानिए मसूड़ों के सूजन को दूर करने के लिए घरेलु उपचार कैसे है सहायक ?

    Enquiry Form

    Dental care at Ludhiana Dental Centre, expert services for healthy teeth and gums.

    मसूड़ों में सूजन की समस्या को “जिंजिवाइटिस” कहा जाता है। इसमें मसूड़े फूल जाते है और उनमें से खून बहने लगता है। वहीं कभी-कभी हमारे द्वारा ब्रश या फ्लॉस करते समय मसूड़ों से खून अपने आप ही निकल आता है। ऐसे में मसूड़े ढीले पड़ जाते है, जिससे दाँतों को काफी नुकसान पहुँचता है। वहीं मसूड़ों की समस्या का समय पर इलाज न किया गया तो आगे चल कर आपके दांत एक-एक करके हिल जाएगे। वहीं मसूड़ों की समस्या क्या है और कौन-से घरेलू उपचार इस समस्या को ठीक कर देते है इसके बारे में आज के लेख में चर्चा करेंगे ;

    क्या है मसूड़ों में सूजन की समस्या ?

    • मसूढ़ों में सूजन की समस्या मसूढ़ों के नरम ऊतकों में अतिरिक्त तरल पदार्थ के कारण होता है और इसके साथ लाली, दर्द, घाव, अल्सर और रक्तस्राव हो सकता है। 
    • खराब मौखिक स्वच्छता, सूजन या संक्रमण के लिए अग्रणी, सूजे हुए मसूड़ों का सबसे आम कारण है। लक्षण स्थिर या परिवर्तनशील हो सकते है और जब आप खाते या पीते है, तो बदतर हो सकते है। 
    • यदि मसूड़ों में दर्द मौजूद है, तो इसे तेज, सुस्त, छुरा भोंकने, जलन, या छुरा घोंपने वाले दर्द के रूप में वर्णित किया जा सकता है, जिसकी तीव्रता हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकती है।

    क्यों होती है मसूड़ों में सूजन की समस्या ?

    • हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी मसूड़ों में सूजन आने लगती है, जिससे व्यक्ति को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है की अपने खाने-पीने का अच्छे से ध्यान रखें। 
    • मसूड़ों में सूजन का एक और कारण मुँह में होने वाला संक्रमण भी हो सकता है। इस संक्रमण के कारण मसूड़ों में सूजन के साथ-साथ दर्द भी होने लगता है।
    • कई लोगों में ये समस्या खानदानी भी हो सकती है।
    See also  7 Symptoms That You Are Having Gum Disease.

    कौन-से लक्षण मसूड़ों में सूजन के दौरान नज़र आते है ?

    • अगर आपके मसूड़ों में सूजन है तो उनका रंग लाल होना लाजमी बात है, साथ ही कईं बार मसूड़ों से खून भी निकलने लगता है। 
    • अक्सर ब्रश करते समय या कुछ चबाते हुए मसूड़ों से खून निकलने लगता है। 
    • मसूड़ों में सूजन की समस्या के साथ उनमें दर्द रहता है तथा मुँह से दुर्गन्ध की समस्या भी बनी रहती है। 
    • वहीं इनका उपचार न करने पर दाँत ढीले होकर गिरने लगते है।

    अगर आपके मसूड़ों में दर्द के कारण दांत लगातार गिर रहें है या आपके मसूड़ों में संक्रमण की समस्या है, तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन करना चाहिए। 

    मसूड़ों में सूजन के दौरान कौन-सी सावधानियां बरते ?

    • अधिक गर्म, तीखा एवं मसालेदार भोजन न करें। इससे मसूड़ों में और तकलीफ बढ़ सकती है।
    • तम्बाकू, एल्कोहल तथा केमिकल युक्त माउथवॉश का प्रयोग बिल्कुल न करें।
    • टॉफी,च्यूइंग गम आदि बिलकुल न खाएं।

    इन सावधानियों के अलावा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में जानने के लिए आपको लुधियाना में सबसे अच्छे डेंटिस्ट का चयन करना चाहिए। तभी जाकर आप मसूड़ों में दर्द या सूजन की समस्या से निजात पा सकते है।

    See also  Some important factors that you should know about root canal

    कौन-से घरेलु उपाय मसूड़ों में सूजन की समस्या से हमारा बचाव कर सकते है ?

    • यदि आप मसूड़ों में सूजन की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान है, तो इसके लिए आपको लौंग के तेल में 2 से 3 छोटी काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और मसूड़ों पर लगाएं। लौंग के तेल में क्रिनोलिन होता है जो एक एंटी-ऑक्सिडेंट होता है, इसलिए लौंग का तेल मसूड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।
    • इसके बाद आप एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर को मसूड़ों पर लगाएं और 5 मिनट बाद इसे रगड़े। दिन में दो बार इसे करें। वहीं हल्दी में करक्यूमिन होता जो एक एंटी-ऑक्सिडेंट होता है और इसमें एंटी-इंफ्लैमटोरी गुण भी होते है, इसलिए यह मसूड़ों की सूजन को कम करता है।
    • आधे गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालें और इसे पानी से दिन में दो-तीन बार कुल्ला करें। क्युकी नमक रोगाणुओं को समाप्त करता है और सूजन को कम करता है।
    • बेकिंग सोडा में बैक्टिरिया को खत्म करने की शक्ति होती है। बेकिंग सोडा को मसूड़ों पर पेस्ट की तरह लगाएं। इसमें हल्दी मिलाकर पेस्ट की तरह मसूड़ों पर लगाने से आपके मसूड़ों की सूजन कम होती है।
    • गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर दिन में दो-तीन बार कुल्ला करें। ऐसा इसलिए क्युकि नींबू में पोटाशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, कैल्सियम के साथ ही एंटी-बैक्टिरीयल गुण भी होते है
    • मसूड़ों में अरंडी का तेल लगाने से इसकी सूजन को कम किया जा सकता है। 
    • एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टिरीयल और एंटी-फंगल गुण दोनों ही मौजूद रहते है। ताजे एलोवेरा के जेल को मसूड़ों पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से कुल्ला कर लें। जब तक समस्या ठीक न हो जाए तब तक इस उपचार को करते रहें। जिससे आपको काफी फ़ायदा होगा। 
    • सरसों के तेल में थोड़ा नमक मिलाकर मसूड़ों पर लगाएं। इस उपचार का बार-बार प्रयोग करने से जल्द ही संक्रमण से छुटकारा मिलता है।
    • अदरक के रस में थोड़ा नमक मिलाकर अच्छे से मिला लें। उसके बाद मिश्रण से धीरे-धीरे मसूड़ों को लगायें। जिससे सूजन कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।
    • सेब के सिरके में हल्का एसिड होता है जो मुँह के पीएच को संतुलित करता है और मसूड़ों की सूजन को भी कम करता है।
    See also  Periodontitis- Its Symptoms And Prevention Tips

    सुझाव :

    गंभीर मसूड़ों की समस्या होने पर आपको लुधियाना डेंटल सेंटर का चयन करना चाहिए और किसी भी तरह की समस्या होने पर खुद से कोई भी उपाय न अपनाए। 

    निष्कर्ष :

    मसूड़ों की गंभीर समस्या होने पर उपरोक्त घरेलु उपचार के बल पर न बैठे बल्कि जल्द आपको अनुभवी डेंटिस्ट के सम्पर्क में आना चाहिए।