दांत दर्द से परेशान होने पर किन घरेलू उपायों को अपनाना हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    Enquiry Form

    Young man experiencing tooth pain, visiting Ludhiana Dental Centre for treatment.

    आज हर कोई दांतों से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान है, जिसका मुख्य कारण दांतों की अच्छे से देखभाल न करना और रोजाना गलत खान पान का सेवन करना होता है। आम तौर पर, दांत एक व्यक्ति के जीवन में काफी ज्यादा महत्व रखते हैं, क्योंकि यह न केवल खाने को चबाने और पचाने में सहायता करते हैं, बल्कि यह व्यक्ति की पर्सनैलिटी को भी निखारने का काम करते हैं। दरअसल, एक व्यक्ति का जीवन शरीर की सेहत कैसी है और कितनी ज्यादा सेहतमंद है, इस पर निर्भर करती है। इसलिए, एक अच्छा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए व्यक्ति के हर एक अंग का सेहतमंद होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस में चाहे व्यक्ति की आँखें, त्वचा, बाल या फिर दांत ही क्यों न शामिल हों। जीवन जीने के लिए इन अंगों का सेहतमंद और बीमारी से मुक्त रहना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, दांतों में होने वाली समस्या आज बहुत ही ज्यादा आम हो गयी है, जिस पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। अगर वक्त रहते दांतों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान न दिया गया, तो इससे समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है और इसके साथ- साथ शरीर से जुड़ी अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती है, जिसके कारण व्यक्ति का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। 

    यह माना, कि दांतों में होने वाला दर्द आम होता है और यह किसी भी वक्त किसी भी व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है। पर, इस समस्या को आम समझ कर नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हो सकता है। आम तौर पर, दांतों में होने वाला यह दर्द काफी ज्यादा गंभीर भी हो सकता है और आम भी मतलब कि हल्का भी हो सकता है। पर, कई मामलों में यह दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है, कि व्यक्ति के लिए एक मिनट भी इस को सह पाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है। इस दौरान व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें व्यक्ति को कुछ भी खाने पीने में दिक्क्त परेशानी महसूस होना और कुछ भी बोलने पर दर्द होना और ज्यादा गर्म या फिर ठंडा खाने में मुश्किल होना शामिल हो सकता है। कई कारणों से दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है, जैसे दांतों में सड़न होना, दांतों में कीड़ा लगना, मसूड़ों की बीमारी होना और दांतों में संक्रमण होना शामिल हो सकता है। आम तौर पर, दांतों में होने वाले इसी दर्द से आराम पाने के लिए लोग पेनकिलर लेते हैं और कुछ समय के लिए दर्द से छुटकारा पा लेते हैं, पर जैसे ही दवा का असर खत्म होता है, दांतों में दर्द उसी प्रकार से शुरू हो जाता है। आगे चलकर कोई बड़ी समस्या न हो जाए, इसके लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके अलावा, आप दांतों में हो रही दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इस दर्द को कम करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों में लौंग का तेल, फिटकरी का पानी और सुहागा जैसे कई घरेलू उपाय शामिल हो सकते हैं। अगर फिर भी दांतों में दर्द बंद न हो तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  क्या ये 5 बीमारियां दांतों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं? जानें डॉक्टर से

    दांत दर्द की समस्या में अपनाए जाने वाले कुछ घरेलू उपाय!

    1. लौंग के तेल का इस्तेमाल करना 

    आम तौर पर, दांतों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग लौंग का ही इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह दांतों की इस समस्या में काफी ज्यादा लाभदायक साबित होती है। अगर आप दांतों में होने वाले दर्द से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो इसके लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले लौंग का तेल लें और दाँतों में जहां दर्द है उस जगह पर लगाएं। इससे न केवल आपको दांतों में हो रहे दर्द से राहत मिलेगी, बल्कि दाँतों में मौजूद कीड़े की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। 

    See also  क्या दांतों पर सफेद धब्बे, मुंह खोलकर सोने से होते हैं? जाने डॉक्टर से 

    2. सुहागा का इस्तेमाल करना 

    दरअसल, अगर आप दांतों में हो रहे दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं और इस समस्या से काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं, तो इसके लिए आप सुहागा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुहागा दिखने में एक पाउडर की तरह होता है, जो पानी में आसानी से घुल जाता है। दांतों में असहनीय दर्द होने पर आप इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच सुहागा पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस पानी को मुँह में भरें और मुँह की चारों तरफ घुमाएं और फिर कुल्ला करें। इससे न केवल आपको दर्द से राहत मिलेगी, बल्कि दांतों का संक्रमण भी काफी हद तक दूर हो जाएगा। 

    निष्कर्ष: दांतों में दर्द होना एक गंभीर समस्या है, जो आम होने के साथ -साथ कई लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है। दांतों की अच्छे से सफाई न करने और गलत खान-पान का सेवन करने के कारण ही यह समस्या दांतों में होने वाले दर्द के रूप में बाहर निकलती है। इसके अलावा, दांतों में दर्द इन समस्याओं के कारण भी हो सकता है, जिसमें दांतों में सड़न होना, दांतों में कीड़ा लगना, मसूड़ों की बीमारी होना और दांतों में संक्रमण होना शामिल है। इस दर्द को नजरअंदाज करने की बजाए या फिर खुद डॉक्टर बनने से अच्छा है, कि आप एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इसके अलावा, आप इस दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसा कि इस लेख में बताया गया है। अगर इन उपायों का इस्तेमाल करने के बावजूद भी आपको दांत के दर्द से किसी भी तरह की कोई राहत नहीं मिलती है, तो इसके लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इस के विशेषज्ञों से इस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। 

    See also  क्या आपका बच्चा दांत निकलने की वजह नहीं सो पा रहा है? डॉक्टर से जाने कैसे करें उनकी मदद

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए क्या केवल घरेलू उपायों का ही सहारा लिया जा सकता है? 

    आम तौर पर, दांतों के दर्द से स्थायी राहत पाने के लिए केवल घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना इस्तेमाल करना या फिर उन पर निर्भर रहना दांतों की सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, घरेलू उपाय जैसे लौंग या फिर बर्फ से सिकाई करना केवल आपको दांतों के दर्द से अस्थायी राहत प्रदान कर सकते हैं। ऐसे में, दांतों में होने वाले दर्द के असली कारणों का पता करने के लिए, जैसे कैविटी, मसूड़ों की बीमारी या फिर दांतों के संक्रमण को केवल डेंटिस्ट के द्वारा ही ठीक किया जा सकता है। 

    प्रश्न 2. दांतों में मवाद की समस्या होने पर क्या करना चाहिए?

    आम तौर पर, जब कभी भी आपके दाँतों या फिर मसूड़ों में मवाद की समस्या होती है, तो यह दाँतों से जुड़ा एक बहुत ही गंभीर संक्रमण होता है, जिस के लिए सावधानी बरतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर आपको भी इस तरह की समस्या परेशान कर रही है, तो आपको इस दौरान तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए और इस समस्या का समय पर समाधान करना चाहिए। इसके अलावा, आप दांतों में मवाद आने पर नमक वाले पानी से कुल्ला कर सकते हैं, इससे दाँतों का संक्रमण काफी हद तक दूर हो सकता है और मुँह की गंदगी भी इससे साफ़ हो सकती है। इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह किये बिना कुछ भी न करें।

    Portrait of a Ludhiana Dental Centre clinician in white coat.

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Bikramjit Singh Dhillon

    Dr. Bikramjit Singh Dhillon is an experienced Prosthodontist specializing in prosthetic and cosmetic dentistry, with a special focus on dental implant treatments. He holds Diplomate and Fellowship credentials from the International College of Oral Implantologists (USA) and is recognized for his expertise, clinical excellence, and contributions to dental research.