कैसा होना चाहिए स्वस्थ दांतों का प्राकृतिक रंग? किस रंग के दांतों का क्या है मतलब, विशेषज्ञों से जानें

    Enquiry Form

    This image describe what should the natural colour of healthy teeth

    एक सेहतमंद जीवन जीने के लिए दांतों का मजबूत होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। अगर हमारी किसी भी उम्र में दांत कमजोर या फिर खराब हो जाते है, तो इन का दर्द बहुत ही ज्यादा खराब होता है। हालांकि, यह सच है कि चमकदार सफेद दांत हमारे व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देते हैं। पर दांतों का चमकदार और सफेद होने के साथ मजबूत होना भी काफी ज्यादा जरूरी होता है। इस दौरान कई लोग इसी भ्रम में फंसे रहते हैं, कि चमकदार सफेद दांत सेहतमंद और मजबूती की निशानी होते हैं। पर आपको आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि सेहतमंद और मजबूत दांतों का रंग थोड़ा सा अलग होता है। दरअसल, अक्सर चमकदार सफेद दांतों को सेहतमंद नहीं माना जा सकता है। आम तौर पर, एक व्यक्ति के दांतों का रंग प्राकृतिक रूप से अलग- अलग रंगों और शेड्स का होता है। अगर, इस दौरान आपके दांत मोतियों की तरह चमक नहीं मारते हैं, तो यह कोई डरने वाली बात नहीं होती है, क्योंकि असल में दांतों का प्राकृतिक रंग हल्का पीला होता है, जो आम तौर पर स्वस्थ और मजबूत दांतों की निशानी को दर्शाता है। तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि सेहतमंद दांतों का प्राकृतिक रंग कैसा होना चाहिए और किस रंग के दांतों का क्या मतलब होता है?

    See also  How Can You Tell If Your Child Needs Braces?

    सेहतमंद दांतों का नेचुरल रंग कैसा होना चाहिए?

    आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि एक व्यक्ति सेहतमंद दांतों का रंग मटमैला सफेद या फिर हल्के पीले रंग जैसा होता है। आम तौर पर, जब दांतों के स्वास्थ्य की बात आती है, तो अगर आपके दांत हल्के पीले रंग के हैं, तो इसका सीधा सा मतलब यही होता है, कि आपके दांत सेहतमंद और मज़बूत हैं। दरअसल, दांतों का प्राकृतिक रंग हल्का पीला ही माना जाता है। अगर इस तरह की स्थिति में आपके दांत काले या फिर स्लेटी से रंग के हैं, तो इसका सीधा सा मतलब यही होता है, कि आपके दांत दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं। दांतों का काले हो जाने जैसी स्थिति में, आपको तुरंत अपने डेंटिस्ट से संपर्क करना चाहिए। ज्यादातर, हमारे दांतों का रंग आनुवंशिकी, सेहत और जीवन शैली पर निर्भर करता है। 

    दरअसल, हर एक दांत की सतह पर इनेमल मौजूद होता है, जिस का प्राकृतिक रंग सफेद होता है। हालाँकि, अंडरलाइंग डेंटिन परत का रंग थोड़ा सा पीला होता है। इनमेल सफेद होने की वहज से अंडरलाइंग डेंटिन का पीला रंग आसानी से नज़र आता है। 

    See also  कम्पोजिट टूथ फिलिंग क्या होता है और इस प्रक्रिया से की समस्या का किया जाता है निदान ?

    किस रंग के दांतों का मतलब क्या होता ?

    1. दांतों के रंग की स्थिति में, अगर आपके दांत सफेद हैं, तो इसका अर्थ यह होता है, कि आपकी मुस्कान काफी ज्यादा अच्छी है। 

    2. अगर आपके दांतों का रंग हल्का पीला है, तो एक मतलब यह होता है, कि आपके दांत सेहतमंद और मज़बूत हैं। 

    3. अगर आपके दांत ब्राउन रंग हैं, तो इस तरह की स्थिति में, आप ज्यादातर, कॉफी, चाय, शराब और टैनिन युक्त जैसे उत्पादों का सेवन करते हैं।

    4. अगर आपके दांतों का रंग काला या फिर स्लेटी से रंग का हो गया है, तो इस स्थिति में, आपके दांत खराब होना शुरू हुए हैं, या फिर आपके दांत खराब हो चुके हैं। 

    अपने दांतों को सेहतमंद कैसे बनाएं?

    1. अपने दांतों को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना ब्रश करें। 

    2. दांतों की सेहत के लिए अपनी डाइट में ज्यादा शुगर शामिल न करें। 

    3. इस दौरान, दांतों का रेगुलर चेकअप होना चाहिए। 

    4. अपने आहार में कैल्शियम ज़रूर शामिल करें।

     5. समय-समय अपने ब्रश को बदलें 

    See also  What are some benefits of Braces?

    निष्कर्ष

    अपनी सेहत को बरकरार रखने के लिए दांतों का सेहतमंद और मज़बूत होना बहुत जरूरी होता है। दांतों के रंग से ही दांतों की सेहत और मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है। जैसे कि कई लोगों को लगता है, कि चमकदार सफेद दांत सेहतमंद और मजबूती की निशानी होते हैं, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, अक्सर चमकदार सफेद दांतों को सेहतमंद नहीं माना जा सकता है। सेहतमंद और मजबूत दांतों का रंग थोड़ा सा अलग, जैसे मटमैला सफेद या फिर हल्के पीले रंग जैसा होता है। यह दांतों का प्राकृतिक रंग होता है, जो दांतों की असली मजबूती को दर्शाता है। अगर आपके दांत सफेद हैं, तो आपकी मुस्कान अच्छी है और अगर आपके दांत काले या फिर स्लेटी रंग के हैं, तो आपके दांत खराब हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में आपको जरूर अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर आपको भी दांतों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है और आप इसका इलाज ढूंढ रहे हैं, तो आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।