दरअसल, हर किसी को अपने स्वस्थ और चमकदार दांत पसंद होते हैं, क्योंकि इससे उनकी पर्सनैलिटी में काफी निखार आता है। ऐसे में दांतों से जुड़ी कई ऐसी समस्याएं हैं, जो बहुत आम होती हैं, जैसे कि दांतों में कीड़ा लगना। दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या है और इस बात से आज के समय में कोई भी अनजान नहीं है। लगभग, हर व्यक्ति और बच्चे को दांतों में कीड़ा लगने की समस्या होती है। आम तौर पर, ऐसा कहा जाता है, कि दांतों में कीड़ा लगना यानी कि कैविटी की समस्या मीठी चीजों को खाने से होती है। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, दरअसल, दांतों में कीड़ा लगने की समस्या खराब भोजन का सेवन करने और दांतों की ठीक से सफाई न करने की वजह से भी हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि कई लोग ऐसे होते हैं, जो रात का खाना खाने के बाद बिलकुल भी ब्रश नहीं करते हैं और जिसकी वजह से पूरी रात खाना दांतों में ही फसा रहता है, आम तौर पर, जिसकी वजह से दांतों में कीड़ा लगने जैसी समस्या होती है।
दरअसल, इस तरह की समस्या का सामना कर रहे लोगों के दांतों में काफी ज्यादा दर्द होने लग जाता है और समय के साथ यह दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है, कि इसको बर्दाश्त करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में दांत को निकलवाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता है। ऐसा अक्सर गंभीर स्थितियों में ही देखने को मिलता है। हालांकि, इस तरह की स्थिति में, अगर आपको हल्की- फुल्की कैविटी है, तो आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं, जो आपको दर्द और कीड़ों से राहत प्रदान कर सकते हैं। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं, कि दांतों में कीड़ा लगने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किन उपायों को अपनाया जा सकता है? दरअसल, दांतों में कीड़ा लगने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप लौंग के तेल, नीम के दातुन, नारियल और हल्दी, लहसुन का पेस्ट और रोजाना नमक के पानी से कुल्ला करने जैसे कुछ आसान घरेलू नुस्खें आजमा सकते हैं। दरअसल, ये न केवल दांतों में होने वाले दर्द को कम करते हैं, बल्कि दांतों में लगे कीड़े से भी छुटकारा दिलवाते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
1. लौंग का तेल
दरअसल, लौंग का तेल दांतों में लगे कीड़ों को गायब करने में काफी ज्यादा सहयता प्रदान करता है। दरअसल, दांतों में कीड़ा लगने और दर्द होने जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह इस तरह की समस्या के लिए इसको रामबाण इलाज माना जाता है। दरअसल, लौंग में यूजेनॉल मौजूद होता है, जो एंटीसेप्टिक और पेनकिलर की तरह काम करता है। यह दांतों में उत्पन्न होने वाली कैविटी को कंट्रोल करता है और साथ में दर्द से राहत प्रदान करता है।
2. हल्दी से दांतों के कीड़े गायब हो जाते हैं
दरअसल, हल्दी सभी के घरों में इस्तेमाल होती है और लगभग सभी की रसोई में पाई जाती है। आम तौर पर, इसका इस्तेमाल भोजन बनाने के साथ -साथ दांतों में लगे कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। आपको बता दें, कि हल्दी प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल होती है, जो आम तौर पर, दांतों में लगे कीड़े, दर्द, सूजन और किसी भी तरह के संक्रमण को खत्म करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है। दरअसल, अगर हल्दी को नारियल के तेल में मिलाकर कीड़े वाले दांतों पर लगाया जाए, तो इससे आपको बहुत जल्द दांत के कीड़े और दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
निष्कर्ष: दरअसल, दांतों में कीड़ा लगने की समस्या खराब भोजन और ज्यादातर मीठे का सेवन करने और दांतों की ठीक से सफाई न करने की वजह से होती है। दांतों की गंभीर समस्याओं में दांत निकलवाने जैसा ऑप्शन चुना जाता है। हल्की- फुल्की कैविटी से छुटकारा पाने के लिए लौंग के तेल, नीम के दातुन, नारियल और हल्दी, लहसुन का पेस्ट और रोजाना नमक के पानी से कुल्ला करने जैसे कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनाया जा सकता है। इन नुस्खों को अपनाने के बाद भी अगर आपके दांतों से कीड़ा नहीं निकलता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से समपर्क करना चाहिए। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर अगर आपको भी दांतों से जुड़ी कोई समस्या है, जिसका आप समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।