गुटखा खाने से हो जाते है दांत काले, आजमाएं यह नुस्खा जो कर दे दांतों को दूध की तरह सफ़ेद

    Enquiry Form

    Beautiful white smile showcasing expert dental care at Ludhiana Dental Centre.

    आज के समय में यह बात तो है सभी जानते है की गुटखा खाना सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है लेकिन यह सब जानते हुए भी कई लोग गुटखा का सेवन करना बिलकुल भी नहीं छोड़ते है | गुटखा का लगातार सेवन करने से यह दांतों के साथ-साथ मसूड़ों को भी काफी नुक्सान पहुंचा देता है | यदि एक व्यक्ति काफी लंबे समय से गुटखे का सेवन कर रहा है तो इससे दांतों में काली सी परत जमा होने लग जाती है, जिससे एक व्यक्ति व्यक्तित्व बहुत ख़राब हो जाता है और इसके साथ ही मुंह में कैंसर होने का जोखिम कारक भी बढ़ जाता है | यदि आपके दांत भी पान और गुटखा खाने से काले हो गए है तो इसके लिए आप कुछ आसान से उपाय को अपना सकते है, जिसके उपयोग से दांत बिलकुल दूध की तरह सफ़ेद हो जाएंगे | आइये जानते है ऐसे ही नुस्खों के बारे में :-

    See also  Age-wise Importance of Regular Dental Check-ups

    कैसे करें दांतों में जमे कालेपन को दूर 

     

    काले दांत और मसूड़े बेहद भद्दे नज़र आते है, जिसका वजह से किसी के सामने खुलकर हसने में भी बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है | दांतों में से कालेपन को हटाने के लिए कई लोग केमिकल युक्त टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल भी करते है, लेकिन यह कालेपन को हटाने के बजाये, दांत और मसूड़ों को कमजोर बना देती है | लेकिन परेशान जा होये, कुछ घरेलू नुस्खे है जिसकी मदद से दांतों में जमा कालेपन को दूर किया जा सकता है, आइये जानते है इस नुस्खे के बनाने और उपयोग करने के तरीके को :- 

     

    नुस्खे को बनाने की विधि 

     

    See also  Some uncommon dental issues.

    नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले सामग्री में आधा चम्मच बेकिंग सोडा, आधा कटा हुआ नींबू और थोड़ा सा नारियल पानी को अपने पास रख ले | इस नुस्खे को उपयोग करने के लिए सबसे पहले दांतों को ब्रश कर ले, फिर एक हाथ में बताई गयी मात्रा के अनुसार बेकिंग सोडा को लें और इसमें नींबू के रस के दो से चार बूँद को डालकर अच्छे से मिला ले | फिर इस मिश्रण को अपने दांतों में लगाकर अच्छे से मसाज करें और अपने दांतों की मसाज कम से कम तीन से चार मिनट के लिए करें | मसाज करने के तुरंत बाद नारियल पानी से अपनी मुँह की कुल्ली कर ले |  इस प्रक्रिया को कम से कम दो से तीन हफ़्तों के लिए लगातार दोहराएं, इसके उपयोग के कुछ ही हफ्तों के बाद आपके दांत बिलकुल दूध की तरह सफ़ेद हो जाएंगे | 

    See also  Everything you need to know about dental disease and hair loss

    यदि यह नुस्खे को अपनाने के बाद भी दांतों से कालापन नहीं जा रहा है तो बेहतर की आप किसी डेंटिस्ट के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं | इसके लिए आप लुधियाना डेंटल सेंटर से परामर्श कर सकते है | इस संस्था के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर बिक्रमजीत सिंह ढिल्लों पंजाब के सर्वश्रेष्ठ प्रोस्थोडोंटिक्स और इम्प्लांटोलॉजिस्ट में से से एक है, जो पिछले 10 वर्षो से दांतों से जुडी समस्या से पीड़ित मरीज़ों का सटीकता से इलाज कर रहे है | इसलिए इलाज के लिए आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर सकते है |          

    Portrait of a Ludhiana Dental Centre clinician in white coat.

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Bikramjit Singh Dhillon

    Dr. Bikramjit Singh Dhillon is an experienced Prosthodontist specializing in prosthetic and cosmetic dentistry, with a special focus on dental implant treatments. He holds Diplomate and Fellowship credentials from the International College of Oral Implantologists (USA) and is recognized for his expertise, clinical excellence, and contributions to dental research.