क्या आपके बच्चे के भी ब्रश करने के बाद दांत पीले नजर आते हैं? डॉक्टर के जानें इसके बारे में!

    Enquiry Form

    Child with dental issues holding toothbrush and showing teeth.

    अक्सर माता-पिता को अपने छोटे बच्चों के दांतों की सेहत की काफी ज्यादा फ़िक्र होती है। ऐसे में, माता-पिता कई प्रयास करते हैं, जिससे कि उनके बच्चों के दांतों का स्वास्थ्य ठीक रहे और उनके बच्चों के दांतों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए बच्चों का रोजाना दिन में दो बार ब्रश करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, पर अक्सर छोटे बच्चे अपने दांतों को ब्रश करने में काफी ज्यादा आनाकानी करते हैं। जिसकी वजह से उनके दांत अक्सर पीले या फिर दांतों के ऊपर कालापन सा नजर आता है। पर, कई मामलों में छोटे बच्चों के द्वारा ब्रश करने के बाद भी दांत काफी ज्यादा पीले नजर आते हैं। ऐसे में, माता पिता काफी ज्यादा चिंतित हो जाते हैं, कि आखिर इसका क्या कारण हो सकता है? दरअसल, डोवटर का इस पर कहना है, कि अगर आपके बच्चे के दांत ब्रश करने के बाद भी पीले या फिर काले नजर आते हैं, तो यह हमेशा इतनी ज्यादा चिंता करने की बात नहीं होती है। दरअसल, कई मामलों में बच्चों के दांतों की ऊपर वाली परत काफी ज्यादा पतली होती है, जिसके कारण अंदर की हल्की पीली परत नजर आने लगती है और दांत पीले नजर आने लगते हैं, जो कि ऐसे में यह होना एक आम बात होती है। इसके अलावा, छोटे बच्चों के दूध के दांत वैसे भी ज्यादा सफेद नहीं होते हैं, यह हल्के थोड़े पीले या फिर क्रीम की तरह नजर आ सकते हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं, समस्या महसूस होने पर आप अपने डॉक्टर से भी मिल सकते हैं। आइये इसके बारे में और जानते हैं। 

    दांतों के काले-पीले होने का क्या कारण हो सकते हैं? 

    दरअसल, दांतों के काले- पीले होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. ज्यादा मीठे का सेवन करना। 

    2. ब्रश करने का सही तरीका न अपनाना। 

    See also  दंत भरने या रूट कैनाल  ट्रीटमेंट: कैसे होता है? इसका इलाज, लागत, किन बातों का रखें ध्यान?

    3. दांतों के बीच गंदगी जमा होना। 

    4. कुछ दवाइयों का सेवन करना। 

    5. पानी में ज्यादा फ्लोराइड मौजूद होना। 

    ऐसे में माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

    दरअसल, डॉक्टर के अनुसार बच्चों के दांतों की देखभाल करने के लिए माता-पिता को निम्नलिखित बहुत सी बातों का ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है, जैसे कि 

    1. बच्चा दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश कर रहा है, या नहीं इसका ध्यान रखें। 

    2. ऐसे में, उसे केवल सेहतमंद खाने का सेवन करने के लिए ही कहें। 

    3. ज्यादा मीठे का सेवन करने से उस को रोकें। 

    4. समय समय पर उसके दांतों की डॉक्टर से जांच करवाएं। 

    5. ऐसे में अगर बच्चे के दांतों में कोई गंभीर समस्या या फिर दांत बहुत ज्यादा पीले या फिर भूरे दिखाई दें, तो ऐसे में बिना देर किये डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। 

    6. बच्चे के दांतों की देखभाल के लिए सही क़दम उठायें, इससे दांत स्वस्थ और साफ रह सकते हैं।

    ब्रश करने के बाद बच्चों के दांत पीले दिखने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं? 

    दरअसल, कई बार बच्चों के द्वारा ब्रश करने के बाद भी उनके दांत काफी ज्यादा पीले नजर आते हैं या फिर दांतों की ऊपरी परत काली नजर आती है। डॉक्टर के अनुसार, इसके पीछे का कारण हमेशा मुँह की खराब सफाई नहीं होता है, बल्कि इसके पीछे कई आम और प्राकृतिक कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे 

    1. दांतों की बनावट 

    दरअसल, इस समस्या का सबसे पहला कारण दांतों की बनावट से संबंधित होता है। बच्चों के दांतों में एनामेल यानी कि दांतों की बाहरी परत काफी ज्यादा पतली होती है, जिसकी वजह से अंदर मौजूद पीली परत हद से ज्यादा नजर आने लग जाती है। इसी के चलते बच्चों के दांत ब्रश करने के बाद भी पीले नजर सकते हैं, जो एक आम बात होती है। 

    2. सही तरीके से ब्रश न करना

    See also  क्या इस घरेलू उपाय से 60 सेकंड में दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

    इस समस्या का एक कारण दांतों को सही तरीके से ब्रश न करना भी हो सकता है। दरअसल, ऐसे में कई बच्चे जल्दबाजी में और गलत तकनीक का इस्तेमाल करके ब्रश करते हैं, जिसके कारण दांतों पर जमी प्लाक अच्छे से साफ़ नहीं होती है और दांत पीले नजर आने लग जाते हैं। 

    3. खाने-पीने की गलत आदत होना 

    दरअसल, ऐसे में खाने पीने की गलत आदत इस समस्या को और भी ज्यादा बड़ा सकती है। ऐसे में, अगर आपके बच्चे चॉकलेट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस और मीठी चीजों का अधिक सेवन करते हैं, तो यह चीजें दांतों पर दाग छोड़ सकती हैं। बार-बार इसका सेवन दांतों के रंग को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकता है। 

    4. कुछ दवाइयों का सेवन करना 

    ऐसे में, अगर आपका बच्चा एंटीबायोटिक्स या फिर आयरन सिरप का सेवन कर रहा है, तो इसका प्रभाव दाँतों पर दिखाई दे सकता है। इससे दांत काफी ज्यादा पीले और भूरे दिखाई दे सकते हैं। 

    निष्कर्ष: आज दाँतों में होने वाली हर एक समस्या काफी आम होती जा रही है। ज्यादातर लोग अपनी जिंदगी में बिजी होने की वजह से अपने दांतों की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में, इन समस्यायों का सबसे बड़ा कारण दाँतों को ठीक से ब्रश न करना, और गलत तरीके का खाना खाना आदि होता है। इसी तरह इन समस्याओं की चपेट में छोटे बच्चे भी आ जाते हैं, जिसमें दांतों का पीला होना जैसी समस्या शामिल होती है। यह समस्या आम हो सकती है, पर बच्चों के मुंह की सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित होती है। दरअसल, ब्रश करने के बाद भी कई बच्चों के दांत पीले नजर आते हैं और इस समस्या से माता पिता अधिक परेशान हो जाते हैं, क्योंकि दांतों को ब्रश करने के बाद भी दांतों में पीलापन क्यों है। बच्चों के दांत ब्रश करने के बाद भी पीले दिखना अक्सर चिंता की बात नहीं होती, कई बार यह समस्या स्थिति भी हो सकती है। क्योंकि, छोटे बच्चों के दूध के दांत वैसे भी ज्यादा सफेद नहीं होते हैं, यह हल्के थोड़े पीले या फिर क्रीम की तरह होते हैं। इसलिए, ऐसे में ज्यादा चिंता की बात नहीं होती है। वैसे पीले दांत होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसा कि आपको इस लेख में बताया गया है। इसलिए, ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चों के दांत साफ़ करने के तरीके के बारे में पता होना चाहिए। ऐसे में अगर, आपके बच्चे के दूध के दांत महि टूटे हैं, तो चिंता माँ करें, क्योंकि यह प्राकृतिक पीले भी हो सकते है। ऐसे में, बच्चों के दांतों की सेहत का ध्यान रखने के लिए उन्हें ज्यादा मीठा न खाने दें, चॉकलेट आदि से दूर रखें और सही तरीके से ब्रश करना सिखाए, ऐसा नहीं कि ऐसे में बच्चा केवल टूथपेस्ट खा रहा है। दांतों से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप लुधियाना डेंटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    See also  बच्चों के दांत निकलने की क्या है उम्र, लक्षण और उपाय ?

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल! 

    प्रश्न 1. क्या पीले दांत मुंह की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं? 

    दरअसल, हां यह बात बिल्कुल सच है, कि पीले दांत मुंह की सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकते हैं और अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह हानिकारक भी साबित हो सकते हैं। 

    प्रश्न 2. क्या पीले दांत हमेशा खराब मुंह की सेहत का संकेत होते हैं? 

    दरअसल, नहीं हमेशा पीले दांत खराब मुंह की सेहत का संकेत तो नहीं होते हैं, पर हाँ यह ऐसे में इनेमल के घिसने, दांतों पर प्लाक के जमने और फिर कैविटी जैसी गंभीर समस्या का संकेत जरूर हो सकते हैं।

    Portrait of a Ludhiana Dental Centre clinician in white coat.

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Bikramjit Singh Dhillon

    Dr. Bikramjit Singh Dhillon is an experienced Prosthodontist specializing in prosthetic and cosmetic dentistry, with a special focus on dental implant treatments. He holds Diplomate and Fellowship credentials from the International College of Oral Implantologists (USA) and is recognized for his expertise, clinical excellence, and contributions to dental research.