आज हर कोई चाहता है, कि उसके दांत सफेद और चमकदार हों, क्योंकि सफेद और चमकते दांत हर किसी को पसंद होते हैं। इसके साथ ही यह लोगों की शख्सियत को भी निखारने का काम करते हैं। इसलिए, दांतों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अक्सर गलत खानपान और सही देखभाल न करने की वजह से दांतों में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में, कई बार दांतों पर पीली परत जमने के साथ-साथ कैविटीज की समस्या भी हो जाती हैं, जिससे कि लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, इस समस्या के कारण न केवल एक व्यक्ति का आत्मविश्वास कम हो जाता है, बल्कि इसके कारण चेहरे की सुंदरता भी काफी ज्यादा खराब हो जाती है, जिससे कि और भी ज्यादा परेशानी हो जाती है। ऐसे में, लोग अपने दाँतों को साफ़ करने के लिए न जाने कितने ही उपायों का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, दिन में अच्छे तरीके से और दो बार ब्रश करने के बावजूद भी दांतों की समस्याएं बिल्कुल कम नहीं होती हैं। क्योंकि, हमारी रोजाना की कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जिन का सीधा प्रभाव हमारे दाँतों पर पड़ता है, जिससे कि दांत कमजोर और काफी ज्यादा खराब हो जाते हैं।
दरअसल, रोज अपनाई जाने वाली इन आदतों की वजह से न केवल दांतों को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचता है, बल्कि इसके कारण मसूड़ों की बीमारी और अन्य ओरल हेल्थ से जुड़ी तरह-तरह की समस्याएं भी काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। दरअसल, अनजाने में अपनाई जाने वाली आदतों की वजह से ही दांत इतने ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं। दरअसल, इन आदतों में अपने दांतों को काफी जोर से ब्रश करना, ब्रश करने के गलत तरीके को अपनाना, गलत टूथब्रश का चुनाव करना, चीनी का ज्यादा सेवन करना और नियमित सोडे का सेवन करना शामिल हो सकता है। ऐसे में, दांतों से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको इन आदतों में सुधार करने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। इससे जुड़ी कोई भी गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं।
रोज की यह गलत आदतें जो कर सकती हैं दांतों को खराब!
दरअसल, दांतों को खराब करने वाली गलत आदतें निम्नलिखित अनुसार हो सकती हैं, जैसे कि
1. अपने दांतों को काफी जोर से ब्रश करना
दरअसल, दांतों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए इन की नियमित देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए दांतों को दिन में दो बार ब्रश करना और सही खाने का चुनाव करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, कई लोग काम के चलते या फिर यह सोचकर जल्दी-जल्दी और काफी जोर से ब्रश करते हैं, कि उनके दांत इससे जल्दी साफ़ और चमकदार हो जाएगें। पर, यह आपकी एक गलत आदत हो सकती है, क्योंकि इससे फायदा कम आपके दांतों को नुकसान काफी ज्यादा हो सकता है। दरअसल, जब आप अपने दांतों को जोर से ब्रश करते हैं, तो इससे आपके इनेमल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है और इससे कैविटीज़ के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है। इसके कारण मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं भी आपको काफी परेशान कर सकती हैं। इसके साथ ही, इससे ठंडी और गर्म चीजों के प्रति सेंसिटिविटी भी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
2. ब्रश करने के गलत तरीके को अपनाना
दरअसल, जब आप गलत तरीके से अपने दांतों को ब्रश करते हैं, तो इससे प्लाक ठीक से हट नहीं पाता है और मसूड़ों में जलन की समस्या हो सकती है। आम तौर पर, मसूड़ों में होने वाली इस जलन से छुटकारा पाने के लिए आप दिन में दो बार और कम से कम दो मिनट तक आराम से ब्रश करें। इससे दांत न केवल अच्छे से साफ़ हो जाएगी और दाँतों में कैविटी की समस्या भी कम होगी। दरअसल, अपने दांतों को अच्छे से साफ़ करने के लिए ब्रश को 45 डिग्री पर रखें और दांतों के चारों ओर घुमाएं और साफ़ करें।
3. गलत टूथब्रश का चुनाव करना
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जब आप गलत टूथब्रश का चुनाव करते हैं, तो इससे न केवल आपके दांतों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आपकी ओरल हेल्थ को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है। आम तौर पर, गलत टूथब्रश का इस्तेमाल करने से यह सभी जगहों तक अच्छे तरीके से पहुंच नहीं पाता है और दांतों पर जमे प्लाक और बैक्टीरिया को अच्छे तरीके से निकाल भी नहीं पाता है। इसलिए, अपने दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए सही टूथब्रश का चुनाव करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान एक बात का ध्यान रखें, कि पुराने और घिसे-पीटे टूथब्रश के इस्तेमाल से आपके दांत खराब हो सकते हैं और इसमें मौजूद बैक्टीरिया भी आसानी से मुंह में जा सकता है, जिससे संक्रमण होने का खतरा भी हो सकता है।
4. नियमित सोडे का सेवन करना
जो लोग नियमित सोडे का सेवन करते हैं, उन को शरीर के साथ-साथ दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। दरअसल, नियमित सोडे का सेवन दांतों के इनेमल को खत्म कर दाँतों में कैविटी की संभावना को बढ़ा सकता है। ऐसे में, आप अपने दांतों को सेहतमंद रखने के लिए और दांतों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए सोडे की जगह फलों के जूस या फिर हर्बल चाय का सेवन सिमित मात्रा में कर सकते हैं।
निष्कर्ष: दांतों को काफी जोर से ब्रश करना, ब्रश करने के गलत तरीके को अपनाना, गलत टूथब्रश का चुनाव करना, चीनी का ज्यादा सेवन करना और नियमित सोडे का सेवन करना जैसी कुछ गलत आदतों के कारण दांतों को काफी नुकसान पहुंचता है। दांतों को सेहतमंद रखने के लिए आप नियमित डॉक्टर से अपना चेकअप करवाएं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।