दांत जीवन में काफी ज्यादा महत्व रखते हैं। यह न केवल हमको खाना पचाने, बल्कि खाने को चबाने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। इसलिए, इन को सही सलामत रखना और समय समय पर देखभाल कर डॉक्टर से जांच करनावा बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। गलत खान- पान और समय समय पर दांतों की जांच न करवाने की वजह से आज लोग दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्या से परेशान है। जिसमें दांतों में कीड़ा लगना एक बहुत ही आम समस्या मानी जाती है। दरअसल, जब किसी व्यक्ति के दांतों में कीड़ा लगता है, तो उसको उस दौरान अपने दांतों में काफी ज्यादा दर्द का अनुभव जो सकता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि दांतों में इस तरह की समस्या ज्यादातर हानिकारक बैक्टीरिया और एसिड के संपर्क में आने की वजह से होती है। ऐसे में, अगर आपके दांतों में कोई मामूली सी सड़न होती है, तो वह अपने आप ठीक हो जाती है। पर, अगर लंबे वक्त से बनी हुई है और ठीक होने का नाम नहीं ले रही है, तो इसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में, अगर आप अपने दांतों में लगने वाले कीड़े की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आवश्यक तेल से कुल्ला करना, लौंग के तेल से अपने दांतों की मसाज करना, लहसुन का पेस्ट दांतों पर लगाना और दांतों की सफाई के लिए हल्दी और नमक का इस्तेमाल करना जैसे कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काफी असरदार साबित हो सकते हैं। आइये इसके बारे में और जानते हैं।
किन तरीकों से दांत में लगे कीड़े को हटाया जाता है?
दरअसल, कुछ निम्नलिखित तरीकों से दांत में लगे कीड़ें से छुटकारा पाया जा सकता है, जैसे कि
1. आवश्यक तेल से कुल्ला करें
दरअसल, दांतों में कीड़ा लगना काफी दर्दनाक समस्या हो सकती है। यह समस्या काफी परेशान कर देने वाली भी हो सकती है। इसलिए, अगर आप दांतों में लगे कीड़े
की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप आवश्यक तेल की सहायता से कुल्ला कर सकते हैं। यह इस समस्या में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप गर्म पानी में कुछ मिंट ऑयल डालें और फिर लौंग का तेल या फिर दालचीनी का तेल डालें और पानी में मिक्स करें और फिर इस पानी से कुल्ला करें। इससे दांतों में कीड़ा लगने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
2. लौंग के तेल से अपने दांतों की मसाज करें
दरअसल, अगर आप चाहते हैं, की आपके दांतों में लगे कीड़े की समस्या जल्द से जल्द खत्म हो जाये, तो इसके लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न केवल दांतों के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि दांतों में लगे कीड़े को खत्म करने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। दरअसल, लौंग के तेल में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो दांतों में लगे कीड़े के लिए काफी प्रभावशाली साबित होते हैं। दांतों के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले लौंग के तेल की कुछ बूंदों को लें और इसे दांतों पर लगाकर अच्छे तरीके से मालिश करें। आम तौर पर, ऐसा करने के कुछ समय बाद ही गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इससे न केवल दांतों को फायदा मिलेगा, बल्कि दांतों में मौजूद जो परेशानी है, वो दूर हो जाएगी।
3. लहसुन का पेस्ट दांतों पर लगाएं
लहसुन न केवल सेहत के लिए, बल्कि दांतों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसलिए, अगर आप कैविटी या फिर दांतों में कीड़े लगने की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपने दांतों पर लहसुन के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप वाकई दांतों में कीड़ा लगने की समस्या में लहसुन के पेस्ट का इसतेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आप 2 से 3 लहसुन की कलियां लें और इन्हें अच्छे से पीस लें और अपने दांतों पर लगा लें। इसके कुछ समय बाद ही गर्म पानी से कुल्ला कर लें। इससे दांतों में उत्पन्न समस्या में आपको काफी फर्क नजर आ सकता है।
4. दांतों की सफाई के लिए हल्दी और नमक का इस्तेमाल करें
दरअसल, हल्दी में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो न केवल शरीर के लिए बल्कि दांतों के लिए भी काफी लाभदायक साबित हो सकती है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल हर खाने में किया जाता है। दरअसल, दांतों में लगे कीड़े की समस्या को कम करने के लिए आप हल्दी और नमक के पेस्ट से अपने दांतों की अच्छे तरीके से सफाई कर सकते हैं। यह इस समस्या में काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। हल्दी में मौजूद गुण दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। इससे न केवल दांतों में उत्पन्न समस्या का खात्मा होता है, बल्कि दांतों में लगने वाले कीड़े की दिक्कतें भी काफी हद तक कम हो जाती हैं।
निष्कर्ष: दांतों में कीड़ा लगना एक बहुत ही आम समस्या मानी जाती है, जिससे आज लगभग काफी लोग परेशान हैं। इसकी चपेट में सभी वर्ग के लोग आ सकते हैं। इसलिए, सावधानी बरतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। दांत जीवन का आधार होते हैं, इन में होने वाली समस्या व्यक्ति के जीवन को काफी हद तक प्रभावित कर सकती हैं। दांतों में कीड़ा लगने पर व्यक्ति को असहनीय दर्द का अहसास हो सकता है। हानिकारक बैक्टीरिया और एसिड के संपर्क में आने पर इस समस्या का निर्माण होता है। दांतों में लगने वाले कीड़े की समस्या को खत्म करने के लिए आप लहसुन के पेस्ट, नीम और लौंग के तेल जैसे कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उपाय न केवल दांतों की सड़न को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि यह कीड़े की परेशानी और दांतों में मौजूद अन्य समस्या को कम करने में काफी मदद प्रदान करते हैं। दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में, ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी गंभीर समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर के विशेषज्ञों से तुरंत संपर्क कर सकते हैं और समस्या का समाधान पा सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. क्या पीले दांतो को दोबारा से सफेद किया जा सकता है?
दरअसल, हाँ यह बात बिलकुल सच है, कि पीले दांतों को दुबारा से सफेद किया जा सकता है, पर इसके लिए प्रोफेशनल डेंटल क्लीनिंग, ब्लीचिंग, व्हाइटनिंग टूथपेस्ट और घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करने की काफी ज्यादा जरूरत पड़ती है। इन के इस्तेमाल से आप अपने दांतों को दूर से सफेद करने में सफलता पा सकते हैं।
प्रश्न 2. दांत में कीड़ा कैसे लगता है?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि दांतों में लगने वाला कीड़ा असल में कोई कीड़ा नहीं होता है, बल्कि यह तो एक बैक्टीरिया की वजह से दांतों में होने वाला संक्रमण होता है, जो दांतों को खराब कर देता है। ऐसे में, जब आप काफी मात्रा में मीठे या फिर स्टार्च युक्त खाने का सेवन करते हैं, तो इस तरह की स्थिति में बैक्टीरिया उसको एसिड में बदल देता है, जो आम तौर पर दांतों की परत यानी कि इनेमल को गलाकर उसमें छेद कर देता है। दरअसल, इसे ही दांतों में कीड़ा लगना कहा जाता है।