रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद किन चीजों का सेवन होता है फायदेमंद और किन चीजों का नहीं? डॉक्टर से जाने इसके बारे में!

    Enquiry Form

    High-quality root canal treatment at Ludhiana Dental Centre for preserving damaged teeth.

    आज के समय में छोटे बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को दाँतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, दांतों से जुड़ी इन्ही गंभीर स्थितियों के कारण संक्रमित दांत को बचाने के लिए और दांत में हो रहे दर्द को कम करने के लिए या फिर इससे राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग रूट कैनाल ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि रूट कैनाल ट्रीटमेंट एक आम दंत प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य संक्रमित दांत को बचाना और दर्द से राहत प्रदान करना होता है। ऐसे में, जब कोई व्यक्ति दांतों के किसी गंभीर संक्रमण या फिर कैविटी जैसी समस्या का शिकार होता है, तो ऐसे में इस समस्या को ठीक करने के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट को काफी ज्यादा प्रभावशाली इलाज माना जाता है। दरअसल, यह इलाज दांतों में कोई गंभीर समस्या होने पर उन को जड़ से निकालने की बजाए, उनको सही कर वहीं स्थापित करने का एक बहुत ही बढ़िया विकप्ल माना जाता है। हालांकि, इस तरह की स्थिति में समस्या का इलाज करने के बाद दांत और मसूड़े थोड़े संवेदनशील हो सकते हैं। ऐसे में, अपने दांतों का विशेष ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति उत्पन्न होते ही हर पीड़ित व्यक्ति को लगता है, कि कहीं वह इस दौरान कुछ ऐसा न खा ले जो नहीं खाना चाहिए था, अगर ऐसा होता है, तो कहीं इसके कारण समस्या और भी ज्यादा न बिगड़ जाये। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस दौरान आपको खाने पिने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर इस दौरान आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे समस्या को ठीक होने में काफी समय भी लग सकता है और समस्या बढ़ भी सकती है। 

    दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि इस तरह की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति हर वक्त इस बात को लेकर बार -बार सोचता रहता है और इस मामले को लेकर काफी ज्यादा उलझन में फसा रहता है, कि रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद आखिर वह किन चीजों का सेवन कर सकता है और किन चीजों का सेवन नहीं कर सकता है। ऐसे में, क्या खाना उसके लिए फायदेमंद हो सकता है? दरअसल, डॉक्टर के अनुसार इस तरह की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति के लिए नरम फल, डेयरी उत्पाद, दलिया और

    खिचड़ी, मैश की हुई सब्जियां और सूप का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा, दांतों की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए और जल्दी ठीक होने के लिए कई इस तरह की चीजें हैं, जिनके सेवन से आपको परहेज करना चाहिए, इसमें सख्त और कुरकुरे खाद्य पदार्थ, अत्यधिक गर्म और ठंडे पदार्थ, चिपचिपी चीजें, मसालेदार और अम्लीय भोजन और शराब और धूम्रपान जैसी चीजों के सेवन से बचना शामिल हो सकता है। इससे समस्या बढ़ सकती है और दूसरी समस्या को ट्रिगर भी कर सकती है। इसलिए, इस दौरान इन बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, अगर आप भी हाल ही में किसी रूट कैनाल ट्रीटमेंट से गुजर रहे हैं और आप चाहते हैं, कि आप इस समस्या से जल्दी ठीक हो जाएँ और आपको इस दौरान किसी भारी दर्द का सामना भी न करना पड़े, तो इसके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, कि अपने खान पान का अच्छे से ध्यान रखें। ऐसे में, दांतों को किसी भी तरह की समस्या होने पर आप अपने डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  क्या यह घरेलू नुस्खा पार्टी में जाने से पहले 60 सेकंड में दांतों का पीलापन हटाने के लिए असरदार साबित हो सकता है? डॉक्टर से जानें!

    इलाज के बाद किस बात का ख्याल रखना महत्वपूर्ण होता है? 

    आम तौर पर, रूट कैनाल ट्रीटमेंट के दौरान दांतों को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर किसी भी तरह का कोई दर्द न हो इसके लिए डॉक्टर प्रक्रिया के दौरान मरीज के दांतों को सुन्न कर देते हैं और इस दौरान दांतों को सुन्न करने के लिए वो एनेस्थीसिया का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में, जब तक दांतों में होने वाला सुन्नपन पूरी तरीके से खत्म न हो जाये, जब तक आपको इस दौरान ऐसा कुछ भी खाने से बचना चाहिए, इससे दांतों की सुरक्षा बनी रहती है। इस दौरान ऐसा इसलिए करना चाहिए, क्योंकि दांतों के सुन्नपन के दौरान आप जाने अनजाने में अपनी जीभ या फिर गाल पर जोर से काट सकते हैं, जिसके कारण इस दौरान मुँह में जख्म या फिर चोट लग सकती है, जो ठीक होने की प्रक्रिया में रुकावट पैदा कर सकती है। 

    रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है? 

    डॉक्टर के अनुसार, रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद आप निम्नलिखित चीजों का सेवन कर सकते हैं, जैसे 

    1. नरम फलों का सेवन करना 

    इस तरह की स्थिति के दौरान आपको सबसे ज्यादा नरम फलों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इन से दाँतों पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं पड़ता है। इन फलों में केला, आम, पपीता या फिर कीवी जैसे नरम फल शामिल हो सकते हैं। यह समस्या के जल्दी ठीक होने में भी योगदान दे सकते हैं। इस तरह की स्थिति में अगर आप चाहें, तो इन फलों की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। 

    2. डेयरी उत्पाद का सेवन करना 

    ऐसे में, आप दही, पनीर, और दूध जैसे डेयरी उत्पादों को भी शामिल कर सकते हैं। यह उत्पाद शरीर को कैल्शियम प्रदान करने का काम करते हैं और इसका सेवन करना दांतों के लिए काफी आसान होता है। आम तौर पर, मसूड़ों की सूजन को कम करने के लिए ठंडी दही बेहद फायदेमंद हो सकती है। 

    See also  दांतों में दर्द के क्या है कारण, लक्षण, इलाज और घरेलू उपचार !

    3. दलिया और खिचड़ी का सेवन करना 

    दरअसल, इस तरह की स्थिति में मूंग दाल की खिचड़ी या फिर दलिया को काफी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। यह भोजन न केवल पोषण से भरपूर होता है, बल्कि दांतों के लिए इन को चबाना काफी ज्यादा आसान भी होता है। 

    रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद किन चीजों को खाने से बचना चाहिए? 

    दरअसल, रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद आप निम्नलिखित भोजन के सेवन से परहेज कर सकते हैं, जैसे 

    1. ऐसे में, नट्स जैसे बादाम, अखरोट, चिप्स, कच्ची गाजर और सख्त ब्रेड खाने से बचें।

    2. च्युइंग गम, कैंडी, चॉकलेट या फिर गुड़ जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से बचें। 

    3. इलाज के बाद दांतों में सेंसिटिविटी होने के कारण अत्यधिक गर्म या फिर ठंडा भोजन करने से बचें। 

    4. ऐसे में, आपको ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना और नींबू या फिर संतरे जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 

    5. ठीक होने की स्थिति में शराब और धूम्रपान के सेवन से बचें। 

    तेजी से रिकवरी के लिए कुछ खास टिप्स

    इस दौरान जल्दी ठीक होने के टिप्स निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे 

    1. दांतों के दूसरे हिस्से से चबाने की कोशिश करें। 

    2. भोजन के बाद हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला करें। 

    3. ब्रश करते वक्त ख़ास सावधानी बरतें। 

    4. दवाओं का सेवन समय पर करें। 

    निष्कर्ष: दांतों से जुड़ी गंभीर समस्याओं से दांतों को बचाने के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट अपनाया जाता है। रूट कैनाल ट्रीटमेंट एक आम दंत प्रक्रिया है, जिसका मकसद संक्रमित दांतों को किसी भी नुकसान से बचाना होता है और विशेष तौर पर दर्द से राहत प्रदान करना होता है। इस लेख में आपको जानकारी प्रदान की गयी है, कि रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद आपको किस चीज का सेवन करना चाहिए और किस चीज का नहीं। इलाज के बाद, हल्का दर्द या फिर सूजन आम होती है, पर अगर इस दौरान दर्द हद से ज्यादा बढ़ जाये, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. क्या दांतों की सुरक्षा के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट आवश्यक होता है? 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि हाँ जब दांत के अंदर की नसें बुरी तरीके से इन्फेक्टेड या फिर खराब हो जाती हैं, तो इस दौरान प्राकृतिक दाँत की सुरक्षा करने या फिर उसको खत्म होने से बचाने और मसूड़े और जबड़े की हड्डी में फेल रहे संक्रमण को रोकने जैसी स्थितियों में रूट कैनाल ट्रीटमेंट की काफी ज्यादा

    See also  जाने टूटे हुए दांत को खुद से और कितनी देर में जोड़ा जा सकता है

    आवश्यकता होती है। आम तौर पर, यह दांत को निकलवाने का एक बहुत ही अच्छा और एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है, जो दांत के दर्द को बिल्कुल ही खत्म कर देता है। 

    प्रश्न 2. दांतों को सेहतमंद रखने के लिए क्या ज्यादा पानी पीना फायदेमंद हो सकता है? 

    दरअसल, हाँ अपने दांतों को सेहतमंद रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते हैं, इससे दांतों में फंसे भोजन के कण और एसिड धूल जाते हैं और कैविटी की समस्या होने से छुटकारा मिल जाता है। पानी का सेवन न केवल सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, बल्कि यह दांतों की सेहत को भी बरकरार रखने में फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से न केवल दांतों की सड़न दूर होती है, बल्कि यह मुँह में लार के उत्पादन को बढ़ाकर मुँह को सूखने से बचाता है और प्राकृतिक रूप से मुंह की सफाई करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अगर आप फ्लोराइड से भरपूर पानी का सेवन करते हैं, तो इससे दांतों के इनेमल को मजबूती मिलती है और दांतों में होने वाली सड़न से भी मुक्ति मिल जाती है। 

    प्रश्न 3. क्या खट्टे फलों का सेवन दांतों को मजबूत बना सकता है? 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि खट्टे फल जैसे संतरा और नींबू का सेवन मसूड़ों को स्वस्थ और मजबूत बना सकता है, क्योंकि इन में विटामिन सी उच्च मात्रा में मौजूद होता है। पर, इन फलों के कारण दांतों के इनेमल काफी ज्यादा कमजोर हो सकते हैं, क्योंकि इन में मौजूद एसिड दांतों की सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। यही नहीं, अगर इन का सेवन हद से ज्यादा किया जाये, तो इससे दांतों के इनेमल पूरी तरीके से नष्ट हो सकते हैं, जिसके कारण दांतों में कैविटी और सेंसिटिविटी की समस्या बढ़ सकती है। 

    प्रश्न 4. किन समस्याओं में रूट कैनाल ट्रीटमेंट की आवश्यकता पड़ती है?

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि दांतों की गंभीर सड़न, दांत में दरार या फिर फ्रैक्चर, दांत में संक्रमण या फिर फोड़ा, गर्म या फिर ठंडे खाने के प्रति काफी ज्यादा संवेदनशीलता, बार-बार दांतों का इलाज करवाना और व्यक्ति के दांतों का रंग बदलना जैसी समस्याओं में रूट कैनाल ट्रीटमेंट की आवश्यकता पड़ती है।