बच्चों के दूध के दांतों के बारे में वह कौन सी 6 जरूरी बातें हैं, जिनका माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    Enquiry Form

    High-quality ceramic molar crown for restorative dentistry at Ludhiana Dental Centre.

    दरअसल, छोटे बच्चे सभी को बहुत ही प्यारे लगते हैं, क्योंकि उनकी स्माइल भी उनकी तरह बहुत ही ज्यादा प्यारी और सॉफ्ट होती है। आम तौर पर, छोटे बच्चों की स्माइल उस दौरान और भी ज्यादा प्यारी लगने लग जाती है, जब उन के मुंह में से दूध के दांत निकल आते हैं और वह चिट्टे मोतियों की तरह चमकने लग जाते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि ऐसा अक्सर ही देखा जाता है, कि बच्चों के दूध वाले दांतों को लगभग सभी माता- पिता आम समझ कर नज़रअंदाज कर देते हैं और बिल्कुल गंभीर नहीं लेते हैं। दरअसल, इस तरह की स्थिति के दौरान हर माता-पिता को लगता है, कि बच्चों के यह दूध वाले दांत हमेशा के लिए नहीं रहने वाले हैं, या फिर किसी न किसी तरीके से टूट ही जाने हैं। आम तौर पर, ऐसा करना सभी माता -पिता के लिए ठीक नहीं होता है, क्योंकि इससे बच्चे की सेहत भी जुड़ी होती है। इस तरह की स्थिति के दौरान माता -पिता को अपने बच्चे का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए और वक्त -वक्त पर अपने बच्चे के दांतों का टेस्ट करवाते रहना चाहिए। दरअसल, इस तरह की स्थिति के दौरान बच्चों के दूध के दांतों के बारे में माता-पिता को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिसमें बच्चे के दूध के दांत निकलने के समय का ध्यान रखना, दूध का दांत निकलते ही डेंटिस्ट के पास जाना, पीडियाट्रिक फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना, दूध पिलाते वक्त बच्चों के दांतों के ध्यान रखना, बच्चे के दांतों को साफ़ रखना और साथ में बच्चे के दूध के दांत कब निकलते हैं, जैसी कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना शामिल हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  क्या इस घरेलू उपाय से 60 सेकंड में दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

    बच्चों के दूध के दांतों के बारे में 6 जरूरी बातें हैं, जिनका माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए 

    आम तौर पर, माता पिता को बच्चों के दांतों से जुड़ी निम्नलिखित कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि 

    1. बच्चे के दूध के दांत निकलने का समय का ध्यान रखना

    दरअसल, इसके बारे में तो सभी माता-पिता जानते ही होंगे, कि छोटे बच्चों के कम से कम 20 दांत दूध वाले होते हैं। आम तौर पर, बच्चों में यह दांत 6 महीने से 1 साल के अंदर- अंदर कभी भी आ सकते हैं। इसके अलावा, यह दांत बच्चे की तीन से चार साल की उम्र होने तक भी निकलते ही रहते हैं। 

    2. दूध के दांत कब टूटते हैं 

    हालांकि, आपको इसके बारे में बता दें, कि बच्चों के दूध वाले दांतों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, बल्कि इन की अच्छे तरीके से देखभाल करनी चाहिए। आम तौर पर, बच्चों के दूध के दांत तब टूटने शुरू हो जाते हैं, जब उनके नीचे के स्थायी दांत बनकर तैयार हो जाते हैं और वह बाहर निकलने को तैयार हो जाते हैं। केवल बच्चों के सामने वाले दो दांत लगभग 6 साल की उम्र के बाद ही टूटते हैं और इसके बाद लगभग हर साल दो से चार दूध वाले दांत टूटने लग जाते हैं।

    See also  डेंटल इम्प्लांट बिना दांत वालों के लिए कैसे असली दांत की तरह करते है काम ?

    3. दूध का दांत निकलते ही डेंटिस्ट के पास जाना 

    वैसे तो, हर माता -पिता को हर साल अपने बच्चे के दांतों का टेस्ट करवाना चाहिए और इन का महत्वपूर्ण ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, जैसे ही आपके बच्चे का दूध का पहला दांत निकले आपको तुरंत अपने डेंटिस्ट से जरूर मिलना चाहिए। असल में, ऐसा करने पर आप अपने बच्चे के मुंह को अच्छे तरीके से साफ़ रखने और बच्चे को बेहतर तरीके से दूध पिलाने के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

    4. पीडियाट्रिक फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल कब करना 

    दरअसल, आपके बच्चे के दांतों की सेहत के लिए आपको बता दें, कि जब आपका बच्चा लगभग 2 साल का हो जाये, तो आप उस दौरान अपने बच्चे को पीडियाट्रिक फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करवाना शुरू कर सकती हैं, जो लगभग 500 PPM का होना चाहिए। इस से उसके दांतों की सेहत बनी रहती है और दांतों में होने वाला दर्द भी काफी ज्यादा कम हो जाता है। इसके अलावा, जब आपका बच्चा अच्छे तरीके से थूकने और कुल्ला करने लग जाये, तो आप इस तरह की स्थिति में उसको 1000 PPM वाले फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करवाना शुरू कर सकती हैं। 

    See also  ओरल हेल्थ से जुड़ी 5 ऐसी जड़ी-बूटियां, जो मुँह की बदबू को करे दूर और आपके दांतो को चमकाए

    5. दूध पिलाते वक्त बच्चों के दांतों के ध्यान रखना 

    आपको बता दें, कि जब आपका बच्चा दूध पीते-पीते सो जाता है, तो इस तरह की स्थिति के दौरान दूध का कुछ हिस्सा उनके मुंह में ही रह जाता है और नींद के कारण वह उसको अच्छे तरीके से पी नहीं पाते हैं। दांतों के आस पास दूध नुकसानदायक साबित हो सकता है, इससे मुँह के सामने की तरफ के ऊपर वाले दो दांतों पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। 

    6. बच्चे के दांतों को साफ़ रखना 

    आम तौर पर, जब तक आपका बच्चा 1 या 2 साल तक का नहीं हो जाता, तब तक आपको अपने बच्चे के दांतों को किसी साफ़ कपडे से साफ़ करते रहना चाहिए। ऐसा करना बच्चे की दांतों की सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। 

    निष्कर्ष: हर माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चे के दूध के दांतों को हलके में न लेकर उनकी अच्छे से देखभाल करनी चाहिए। इस लेख में हमने आपको बच्चों के दूध के दांतों के बारे में कुछ जरूरी बातें बताई हैं, जिनका ध्यान रखना आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और बच्चे के दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।