क्या यह घरेलू नुस्खा पार्टी में जाने से पहले 60 सेकंड में दांतों का पीलापन हटाने के लिए असरदार साबित हो सकता है? डॉक्टर से जानें!

    Enquiry Form

    this image describes that 3 home remedies recommended by the doctor to make teeth shiny

    दरअसल, दांतों से जुड़ी ऐसी कई समस्याएं होती हैं, जिनका सामना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को करना पड़ता है। आम तौर पर, दांतों से जुड़ी बहुत सी समस्याएं गंभीर होती हैं और कई आम से गंभीर बन जाती हैं। जैसे कि दांतों में पीलेपन की समस्या होना एक आम सी बात है, पर इस पर ध्यान न देने पर यह आगे चलकर एक गंभीर समस्या बन सकती है। दरअसल, यह समस्या दांतों की सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती है, जो गलत खानपान और जीवन शैली की कुछ गलत आदतों को अपनाने के कारण हो जाती हैं। कुछ लोग इस समस्या को आम समझ कर नज़रअंदाज कर देते हैं, जो दाँतों की सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है। इसलिए, इस समस्या को नज़रअंदाज करने की बजाए, इसका इलाज करवाना काफी महत्वपूर्ण होता है।  

    आम तौर पर, एक व्यक्ति के सेहतमंद और चमकदार दांत उसकी पर्सनालिटी में चार चाँद लगा देते हैं और वहीं दांतों का पीलापन आपकी खूबसूरती के चार चाँद को आधा कर देता है। दरअसल, आपके पीले दांत आपकी व्यक्तिगत सफाई की कहानी को बताते हैं। हालांकि, दांतों में पीलेपन की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें काफी ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करना शामिल हो सकता है। दरअसल, आपके दांतों के डॉक्टर के पास या फिर फिर बाजार में ऐसे कई केमिकल या फिर उपाय मिल जाएंगे, जिससे कि आप के दांतों के पीलेपन की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। पर, ऐसे में कई लोग होते हैं, जो इन बाजारू चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, या फिर करते ही नहीं हैं। दरअसल, वह असरदार घरेलू उपाय के खोज में होते हैं। तो इस तरह की समस्या के लिए आप एक बहुत ही शानदार और असरदार घरेलु उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह दांतों के पीलेपन की समस्या के लिए काफी ज्यादा असरदार माना जाता है। दरअसल, इस घरेलु उपाय का इस्तेमाल करने के लिए बस आपके पास बेकिंग सोडा और नींबू होना चाहिए। आम तौर पर, पार्टी में जाने से पहले 60 सेकंड में दांतों का पीलापन हटाने के लिए यह घरेलू नुस्खा काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  दांतों से जुड़ी कौन सी गंभीर समस्याएं कर सकती हैं आपको परेशान? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

    दांतों का पीलापन क्या है?

    दरअसल, दांतों का पीलापन दांतों से जुड़ी एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। आम तौर पर, दांतों में पीलेपन की समस्या दांतों की बाहरी परत, दांतों के इनेमल पर दाग लगने या फिर दांतों के पतले होने की वजह से हो सकती है, जिसकी वजह से दांतों के नीचे की पीली डेंटिन परत दिखाई देने लग जाती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह समस्या ज्यादातर दांतों की सतह पर खाने के पिगमेंट के जमाव के कारण, या फिर दांतों के इनेमल के खराब होने की वजह से हो सकती है। इसमें एक व्यक्ति के दांत बेजान और काफी ज्यादा पीले पड़ जाते हैं। 

    See also  क्या ये 5 बीमारियां दांतों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं? जानें डॉक्टर से

    दांतों के पीलेपन का कारण 

    वैसे तो, दांतों में पीलेपन की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, पर इसके कुछ विशेष कारण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. दांतों की अच्छे तरीके से सफाई न करना। 

    2. किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टरी चेकअप न करवाना। 

    3. ज्यादातर तंबाकू का सेवन करना। 

    4 . मुंह की साफ-सफाई ठीक से न रखना। 

    5. खाना खाने के बाद ब्रश या फिर दाँतों को साफ़ न करना। 

    6. रोजाना कॉफी, चाय और शराब का सेवन करना। 

    7. उम्र का बढ़ना। 

    बेकिंग सोडा और नींबू

    आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि बेकिंग सोडा दिखने में थोड़ा सा दानेदार होता है और यह दाँतों के ऊपर एक स्क्रबर की तरह काम करता है। इसके साथ ही नींबू के रस में साइट्रिक एसिड काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो एक तरीके से ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। दरअसल, बेकिंग सोडा में मौजूद एल्कलाइन गुण नींबू की एसिडिटी के असर को कम करने में मदद करती है। इसलिए, दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए इन दोनों का मिश्रण एक साथ बेहतर तरीके से काम करता है, जो दांतों के पीलेपन को दूर करने में काफी असरदार साबित होता है। 

    See also  कैसा होना चाहिए स्वस्थ दांतों का प्राकृतिक रंग? किस रंग के दांतों का क्या है मतलब, विशेषज्ञों से जानें

    इस मिश्रण को कैसे बनायें?

    इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसको टूथब्रश की मदद से दांतों पर लगाकर एक मिनट तक छोड़ दें और फिर साफ़ पानी से मुँह धो लें। 

    निष्कर्ष: दांतों में पीलेपन की समस्या आम होती है, पर समय पर ध्यान और इलाज न होने पर यह दांतों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। दरअसल, दांतों में पीलेपन की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। सेहतमंद और चमकदार दांत व्यक्ति की पर्सनालिटी को निखारते हैं और वहीं पीले दांत उसी पर्सनालिटी को बुरी तरीके से प्रभावित कर देते हैं। इसलिए, दांतों का साफ़ और चमकदार होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू जैसे घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दांतों के पीलेपन को दूर में काफी असरदार साबित होता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के इलाज के लिए आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Portrait of a Ludhiana Dental Centre clinician in white coat.

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Bikramjit Singh Dhillon

    Dr. Bikramjit Singh Dhillon is an experienced Prosthodontist specializing in prosthetic and cosmetic dentistry, with a special focus on dental implant treatments. He holds Diplomate and Fellowship credentials from the International College of Oral Implantologists (USA) and is recognized for his expertise, clinical excellence, and contributions to dental research.