असल में, आजकल लोगों को दांतों से जुड़ी दिक्कतें होना बहुत आम हो गया है। छोटे से लेकर बड़े तक, हर किसी को दांतों से जुड़ी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्याएं जज्यादतर गलत खानपान और जीवनशैली में ग़लत आदतों को अपनाने के कारण हो सकती हैं। दांतों की अच्छे से सफाई ना करने, रूटीन चेकअप न करवाने, ज्यादा मीठा खाने और दांतों की अच्छी देखभाल न करने की वजह से लोगों को दांतों में दर्द जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, सभी को उम्र के किसी न किसी पड़ाव में आकर दांत के दर्द को सहना ही पड़ता है। आम तौर पर, लगभग सभी जानते हैं, कि यह दर्द कितना दर्दनाक होता है। दरअसल, इससे पीड़ित व्यक्ति के सभी काम बुरी तरीके से प्रभावुत हो जाते हैं और वह काफी ज्यादा परेशान हो जाता है। इस भयानक दर्द से जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए वह तरह -तरह की दवाइयों का सेवन करने लग जाता है। पर इस तरह की स्थिति में ज्यादा दवाओं का सेवन करना दांतों की सेहत के लिए ठीक नहीं होता है, इसलिए इन दवाओं से बचना ही अच्छा होता है। अब आपके मन में, यह सवाल उठ रहा होगा, कि अगर इस दौरान दवाओं का सेवन न किया जाये, तो बिना दवाओं के इस भयानक दर्द से कैसे 60 सेकेंड में छुटकारा पाया जा सकता है? दरअसल, दांतों के भयानक दर्द से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें लौंग का तेल और अदरक का पाउडर या सिर्फ अदरक शामिल हो सकता है। आम तौर पर, ये घरेलू नुस्खे दांत दर्द और डेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल दवाइयों की जगह किया जा सकता है, ये सिर्फ 60 सेकंड में दर्द से राहत दिला सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
60 सेकंड में दांत के दर्द से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय
1. लॉन्ग का तेल
दरअसल, ज्यादातर लोग दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल करते हैं। आम तौर पर लॉन्ग में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो दांत के दर्द से छुटकारा दिलाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप लौंग के तेल में रूई को भिगोकर दर्द वाले दांत पर लगा सकते हैं। यह दांतों की समस्याओं के लिए क़ाफी ज्यादा प्रभावी माना जाता है।
2. अदरक का पाउडर या सिर्फ अदरक
हालांकि, दांत में दर्द की समस्या होने पर लोग लौंग के तेल में रूई को भिगोकर दांतों में लगा लेते हैं, पर क्या आपने कभी यह सोचा है, कि अगर घर पर लौंग का तेल न हो और आपके दांतों में दर्द की समस्या ज्यादा हो तो आपको उस दौरान किसी दूसरे घरेलू उपाय के बारे में पता होगा? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको एक आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताते हैं, जो आपको अपने घर में आसानी से मिल सकता है और वो है, अदरक का पाउडर या सिर्फ अदरक। ये सभी जानते ही हैं, कि अदरक सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, अदरक में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ साथ दांतों की समस्याओं के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक सिद्ध होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले अदरक पाउडर को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को दर्द वाले दांतों पर लगाएं और राहत महसूस करें। इससे दर्द मिनटों में कम हो जाएगा। इसके अलावा, आप खाली अदरक को चबाकर खा सकते हैं, जिससे की अदरक से निकलने वाला रस दांतों में होने वाले दर्द को काफी हद तक कम कर सकता है। इतना ही नहीं, अदरक में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण दांतों में मौजूद छोटे-मोटे घाव, संक्रमण और साथ में सूजन को भी कम करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
रोजाना अपने दांतों की अच्छे से देखभाल न करने, गलत चीजों का सेवन करने और नियमित अपने दांतों का चेकअप कराने की वजह से आपको दांतों में दर्द जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। और यह दर्द कितना ज्यादा भयानक होता है, यह आपसे बेहतर कोई भी नहीं जानता है। दरअसल, दांत के इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए तरह -तरह की दवाओं का सेवन करने की जगह आप लॉन्ग का तेल और अदरक का पाउडर जैसे कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह दर्द को दूर करने के साथ साथ दांतों की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा बेहतर माने जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के बावजूद अगर आपको दांतों में कोई समस्या बनी हुई है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही लुधियाना डेंटल सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।