कुछ घरेलू उपायों की मदद से दांतों के हिलने की समस्या का होगा हल !

    Enquiry Form

    दांतों का हिलना या दांतों में ढीलेपन की समस्या का आना किसी परेशानी से कम नहीं है। वही आपके दांत भी कीटाणुओं या दांतों की हड्डियों के कमजोर होने की वजह से ढीले हो चुके है, या आपके दांत हिल रहे है तो हम इसके लिए आपको कुछ ऐसे घरेलू या आयुर्वेदिक उपाय बताएंगे जिसके उपयोग मात्र से आप इस समस्या से आसानी से आराम पा सकेंगे ;

    दांतों में हिलने की समस्या क्यों उत्पन होती है ?

    • दांत में ढीलेपन का आ जाना आमतौर पर पिरियोडोंटिस्टिस के कारण हो सकता है। ऐसे में मसूड़े का विकास धीरे होता है। इसके अलावा दांत और उसके आसपास संक्रमण फैलने लगते है। जिससे टिशू और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। क्युकि ऐसे में मसूड़ों के आसपास सूजन आ जाती है, इसलिए ये दांतों के हिलने के पीछे की एक बड़ी वजह बन जाती है। और समय रहते इस समस्या का इलाज बेहद जरूरी हो जाता है।

    See also  यह 3 काम, जो आपको दांतों पर ब्रेसेस लगवाने के बाद बिलकुल नहीं करने चाहिए, हो सकता है भारी नुकसान

    कौनसे घरेलू उपायों की मदद से दांतों के हिलने की समस्या से निजात पा सकते है ?

    कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय निम्न प्रस्तुत है ;

    • अगर आपके दांत हिल रहें हैं, तो इसके लिए सेंधा नमक और राई के तेल का एक पेस्ट बना लें। और इसे दांतों पर रात को सोने से पहले लगाए। इससे आपके दांत अपने आप ही कम हिलने लग जाएंगे।

    • बता दें कि नमक और सरसों का तेल भी मसूड़ों की मजबूती और हिलते दांतों को रोकने के लिए बेहद मददगार हैं। ऐसे में आप 2 बूंद सरसों के तेल और एक चुटकी नमक को मिलाएं और उंगली की मदद से मसूड़ों पर हल्कीहल्की मालिश करें। 5 मिनट बाद ठंडे पानी से कुल्ला कर लें। जिससे आपको आराम मिलेगा।

    • दांतों के हिलने की समस्या को कम करने के लिए पुदीने का तेल एक अच्छा विकल्प है। यह न केवल दांतो को हिलने से बचाता है बल्कि अगर इसका प्रयोग आप नियमित रूप से करते है तो यह मसूड़ों को संक्रमित होने से भी बचाता है।

    • लौंग के तेल को दांतों की अच्छी सेहत के लिए बेहद कारगर माना जाता हैं। इस तेल को लगाने से दांतों की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। यह न केवल मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखता है बल्कि हिलते हुए दांतों को बचाने और सूजन को कम करने में भी यह बेहद मददगार है।

    • दांत हिलने की समस्या को कम करने के लिए नींबू का रस बेहद उपयोगी है। इसमें आपको करना ये है कि बस एक नींबू का रस निचोड़ कर पानी में मिलाकर उसके गरारे करने हैं। जिससे आपको आराम मिलेगा।

    • बता दें कि आमतौर पर आंवले का प्रयोग आयुर्वेद उपचार में बेहद उपयोगी माना जाता है। यह न केवल मसूड़ों को मजबूती देता है बल्कि दांत हिलने की समस्या को दूर कर टिशूज को जोड़ने का काम करता है।

    • इन उपायों को अपनाने के साथसाथ दांतों में ज्यादा गंभीर समस्या होने पर लुधियाना में सबसे अच्छा डेंटिस्ट का चयन करें ताकि वो भी आपके दांतों के लिए बेहतरीन उपाय का प्रयोग कर सके।

    See also  Are You Ignoring Tooth Pain Due To Tooth Decay? What Are Its Complications If Left Untreated?

    उपरोक्त उपायों को अपनाने के साथसाथ अपने दांतों के बेहतरीन इलाज के लिए लुधियाना डेंटल सेंटर का चयन करें।

    निष्कर्ष :

    दांतों में किसी भी तरह के उपायों को अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर से ले।